विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तालिबान के खिलाफ फेसबुक ने शुरू की कार्रवाई, तमाम पोस्ट व अकाउंट को कर रहा बैन

By Monika MinalEdited By:
Published: Tue, 17 Aug 2021 03:06 PM (IST)

अफगानिस्तान को जबरन हथियाने वाले तालिबान के खिलाफ दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक ने कार्रवाई करने का फैसला ले लिया ...और पढ़ें

तालिबान के खिलाफ फेसबुक ने शुरू की कार्रवाई
तालिबान के खिलाफ फेसबुक ने शुरू की कार्रवाई

 नई दिल्ली, एएनआइ। फेसबुक (Facebook) ने तालिबान (Taliban) से जुड़े पोस्ट व अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए फेसबुक ने वहां के क्षेत्रीय भाषाओं के जानकारों को लेकर एक विशेषज्ञ टीम का गठन किया है ताकि तालिबान से संबंधित तमाम पोस्ट की पहचान कर इसे अपने प्लेटफार्म से हटा सके। दरअसल अमेरिकी कानून (US Law) के तहत तालिबान को आतंकी समूह करार दिया गया है। मंगलवार को फेसबुक की ओर से जारी किए गए बयान में यह जानकारी दी गई कि इसने अपने प्लेटफार्म पर चल रहे तालिबान से जुड़े पोस्ट व वीडियो समेत जितने भी अकाउंट हैं उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया के दिग्गज प्लेटफार्म फेसबुक ने बयान में कहा, 'अमेरिकी कानून के तहत तालिबान को आतंकी संगठन करार दिया गया है और हमने अपनी खतरनाक आर्गेनाइजेशन नीतियों के तहत हमारे प्लेटफार्म पर उन्हें प्रतिबंधित कर दिया है। इसका मतलब है कि हम उनके द्वारा चलाए जा रहे या उनसे जुड़े तमाम अकाउंट को हटा रहे हैं। इनमें वो अकाउंट भी शामिल हैं जो तालिबान का प्रतिनिधित्व, प्रशंसा या समर्थन करते हैं।

अपनी नीतियों के तहत कार्रवाई करेगा फेसबुक 

इस बीच फेसबुक ने यह भी कहा कि इसने अफगान के क्षेत्रीय भाषाओं के जानकार या विशेषज्ञों वाली एक टीम गठित की है जो इस तरह के उत्तेजक पोस्ट की पहचान कर सकते हैं। प्रवक्ता ने आगे बताया, 'हमारे पास अफगानिस्तान के विशेषज्ञों की एक समर्पित टीम है जो दरी (Dari) और पश्तो (Pashto) मूल के वक्ता हैं और इन्हें क्षेत्रीय संदर्भों की जानकारी है। ये हमें फेसबुक प्लेटफार्म पर आने वाले इस तरह के किसी भी मामले को लेकर सतर्क कर देंगे। हमारी टीम काफी करीब से हालात की मानिटरिंग कर रही है।' वैश्विक स्तर पर हंगामे और मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों का हवाला देते हुए फेसबुक ने इस बात पर जोर दिया कि यह अपनी नीतियों के तहत कार्रवाई करेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।