Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top News: भारी बारिश के साथ केरल पहुंचा मानसून, इंदिरा गांधी की हत्या के जश्न पर भड़के जयशंकर; प्रमुख खबरें

    By Sonu GuptaEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Thu, 08 Jun 2023 04:07 PM (IST)

    दक्षिण पश्चिम मानसून ने अपने सामान्य समय से एक सप्ताह के विलंब के बाद गुरुवार को भारत में दस्तक दे दी। वहीं भारत और बांग्लादेश इस सप्ताह के अंत में राष्ट्रीय राजधानी में अपनी द्विवार्षिक सीमा-स्तरीय वार्ता करेंगे। फोटो- जागरण।

    Hero Image
    भारी बारिश के साथ केरल पहुंचा मानसून। फोटो- जागरण।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश और दुनिया में गुरुवार को कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए, आज दिन-भर की पांच बड़ी खबरों पर नजर डालते हैं।

    कनाडा में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न मनाने की खबरों पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान सामने आया है। जयशंकर ने कहा कि कनाडा में इस तरह की घटना दोनों देशों के लिए सही नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इधर, दक्षिण पश्चिम मानसून ने अपने सामान्य समय से एक सप्ताह के विलंब के बाद गुरुवार को भारत में दस्तक दे दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मॉनसून के केरल आगमन की घोषणा की है।

    वहीं, भारत और बांग्लादेश इस सप्ताह के अंत में राष्ट्रीय राजधानी में अपनी द्विवार्षिक सीमा-स्तरीय वार्ता करेंगे। इस वार्ता के दौरान, दोनों देशों के सुरक्षा एजेंसियों के बीच सीमा पार अपराधों से जुड़े कई मुद्दों चर्चा की जाएगी।

    अब तक की प्रमुख खबरों पर एक नजर

    1. इंदिरा गांधी की हत्या के जश्न पर भड़के विदेश मंत्री जयशंकर

    कनाडा में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न मनाने की खबरों पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान सामने आया है। जयशंकर ने कहा कि कनाडा में इस तरह की घटना दोनों देशों के लिए सही नहीं है। जयशंकर ने इसी के साथ कनाडा को इशारों-इशारों में चेतावनी देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि इसमें एक बड़ा मुद्दा शामिल है और स्पष्ट रूप से हमें वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठना होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

    2. भारी बारिश के साथ केरल पहुंचा मानसून

    दक्षिण पश्चिम मानसून ने अपने सामान्य समय से एक सप्ताह के विलंब के बाद बृहस्पतिवार को भारत में दस्तक दे दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मॉनसून के केरल आगमन की घोषणा की है। मौसम विज्ञानियों ने इससे पहले कहा था कि चक्रवात 'बिपरजॉय' मानसून को प्रभावित कर रहा है और केरल में इसका शुरुआत मामूली होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

    3. भारत-बांग्लादेश के बीच 11 जून से सीमा वार्ता

    भारत और बांग्लादेश इस सप्ताह के अंत में राष्ट्रीय राजधानी में अपनी द्विवार्षिक सीमा-स्तरीय वार्ता करेंगे। इस वार्ता के दौरान, दोनों देशों के सुरक्षा एजेंसियों के बीच सीमा पार अपराधों से जुड़े कई मुद्दों चर्चा की जाएगी। साथ ही दोनों पक्षों के बीच तालमेल को और बेहतर बनाने के उपायों पर बातचीत की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

    4. फ्रांस में बच्चों पर चाकू से हमला

    फ्रांस के एल्पस (Alps) शहर में एक व्यक्ति ने चाकू से बच्चों सहित सात लोगों पर हमला कर दिया। फ्रांस के पहाड़ी इलाके स्थित एनेसी शहर में आरोपी ने गुरुवार को इस घटना को अंजाम दिया। घटना के समय बच्चे झील के नजदीक खेल रहे थे। यह घटना पाक्वियर सेक्टर में घटी है। स्थानीय अधिकारी ने जानकारी दी कि शहर के झील के नजदीक एक पार्क में गुरुवार को सुबह करीब 9:45 पर चाकू से लैस एक व्यक्ति ने बच्चों पर हमला कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

    5. राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रवासी भारतीयों को किया संबोधित

    बुधवार को अपनी दो देशों की यात्रा के अंतिम चरण में सर्बिया पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारतीय फिल्म निर्माताओं के लिए सर्बिया एक नए फिल्म गंतव्य के रूप में उभरा है। सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि भारतीय फिल्में सर्बिया में लोकप्रिय रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर