विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

France Stabbing Attack: फ्रांस में बच्चों पर चाकू से हमला, छह बच्चे समते सात घायल; हमलावर गिरफ्तार

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 08 Jun 2023 03:21 PM (IST)

फ्रांस के एल्पस (Alps) शहर में एक हमलावर ने बच्चों सहित कई लोगों पर चाकू से हमला किया। इस हमले ...और पढ़ें

फ्रांस के एल्पस शहर में एक हमलावर ने बच्चों सहित कई लोगों को घायल किया।(फोटो सोर्स:एएनआइ)
फ्रांस के एल्पस शहर में एक हमलावर ने बच्चों सहित कई लोगों को घायल किया।(फोटो सोर्स:एएनआइ)

पेरिस, एपी। फ्रांस के एल्पस (Alps) शहर में एक व्यक्ति ने चाकू से बच्चों सहित सात लोगों पर हमला कर दिया।

फ्रांस के पहाड़ी इलाके स्थित एनेसी शहर में आरोपी ने गुरुवार को इस घटना को अंजाम दिया। घटना के समय बच्चे झील के नजदीक खेल रहे थे। यह घटना पाक्वियर सेक्टर में घटी है। स्थानीय अधिकारी ने जानकारी दी कि शहर के झील के नजदीक एक पार्क में गुरुवार को सुबह करीब 9:45 पर चाकू से लैस एक व्यक्ति ने बच्चों पर हमला कर दिया। 

बता दें कि फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने जानकारी दी कि इस वारदात के बाद आरोपी को तुरंत गुरफ्तार किया गया।

गृह मंत्री ने हमले की कड़ी निंदा की

गेराल्ड डर्मैनिन ने कहा कि हमला एनेसी शहर के एक चौराहे पर हुआ। ट्वीट करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने ट्वीट किया, एनेसी के एक चौक में चाकू से लैस एक व्यक्ति ने बच्चों सहित कई लोगों को घायल कर दिया है।"

हमलावर एक सीरियाई शरणार्थी

बीएफएम टीवी ने जानकारी दी है कि हमला एक पार्क में हुआ था और हमलावर एक सीरियाई शरणार्थी है।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने आगे बताया,हमने एक चाकू से लैस व्यक्ति को बच्चों पर हमला करते हुए देखा। जब लोगों ने उसे डराने की कोशिश की तो वो भागने लगा। इसके बाद पुलिस भी पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।" 

इमैनुएल मैक्रों ने घटना पर जताया शोक

इस घटना को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को 'पूर्ण कायरता' करार देते हुए एक ट्वीट किया। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा,"एक बच्चा और एक व्यस्क जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। इस घटना के बाद राष्ट्र सदमा में है। हमारी संवेदना घायल लोगों और उनके परिवार के साथ है।"

एक स्थानीय सांसद एंटोनी आर्मंड ने भी इस घटना की जानकारी देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा," पार्क में एक चाकू से लैस हमलावर ने बच्चों पर हमला किया गया। उन्होंने हमले की कड़ी निंदा की।"