विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टेस्ला ने भारत में शुरू की भर्ती, इन पदों पर निकाली वैकेंसी; PM मोदी से मुलाकात के बाद मस्क का कदम

Published: Tue, 18 Feb 2025 08:50 AM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2025 08:55 AM (IST)

एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने भारत में वैकेंसी निकाली है। दिल्ली और मुंबई में उसे विभिन्न पदों पर योग्य ...और पढ़ें

पीएम मोदी और एलन मस्क। ( फोटो- रॉयटर्स )
पीएम मोदी और एलन मस्क। ( फोटो- रॉयटर्स )

HighLights

  1. भारत में टेस्ला ने 13 पदों पर निकाली वैकेंसी।
  2. दिल्ली में पांच पदों पर उम्मीदवारों की तलाश।
  3. मोदी से मिलने के बाद मस्क ने तेज की कवायद।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी टेस्ला जल्द ही भारत में अपना कारोबार शुरू करेगी। पिछले साल दिसंबर में खबर आई कि कंपनी दिल्ली में जगह की तलाश में जुटी है। जहां वह अपना शोरूम खोलने की योजना बना रही है। मगर अब पीएम मोदी से मुलाकात के बाद एलन मस्क की कंपनी ने भारत में भर्ती शुरू कर दी है।

13 पदों पर निकाली भर्ती

टेस्ला ने भर्ती से जुड़ा एक विज्ञापन अपने लिंक्डइन पेज पर साझा किया। कंपनी को कस्टमर फेसिंग और बैंक एंड समेत 13 पदों पर उम्मीदवारों की तलाश है। दिल्ली और मुंबई में टेस्ला को 5-5 लोगों की जरूरत है। ये भर्ती सलाहकार और सर्विस तकनीशियन के पद होगी। वहीं कस्टमर इंगेजमेंट मैनेजर और डिलीवरी ऑपरेशन स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती सिर्फ मुंबई के लिए है।

फैक्ट्री के लिए जगह की तलाश

टेस्ला भारत में अपना प्लांट भी लगाएगी। कंपनी जमीन की तलाश में जुटी है। कंपनी की कोशिश है कि ऑटोमोटिव हब वाले प्रदेशों में प्लांट की स्थापना की जाए। महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु पर उसकी प्राथमिकता में है। माना जा रहा है कि टेस्ला भारत में बनने वाले इस संयंत्र पर तीन अरब डॉलर का निवेश करेगी। माना जा रहा है कि टेस्ला भारत में 20 लाख रुपये की कीमत वाली अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बनाएगाी। कुछ समय पहले खबरें यह भी आईं कि पुणे में कंपनी ने एक ऑफिस भी खोला है।

शोरूम की भी तलाश जारी

एलन मस्क की कंपनी दिल्ली और आसपास जगह की तलाश करने में जुटी है। यहां कंपनी अपना शोरूम खोलने पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीएलएफ और टेस्ला के बीच बातचीत भी चल रही है। कंपनी दिल्ली के आसपास कंज्यूमर एक्सपीरियंस सेंटर बनाएगी। इसके लिए उसे 3,000 से 5,000 वर्ग फीट जगह की तलाश है। टेस्ला को डिलीवरी और सर्विस ऑपरेशंस के लिए इससे 3 गुना बड़ी जगह भी चाहिए।

भारत सरकार ने टैरिफ घटाया

भारत में टेस्ला के कारोबार शुरू करने की खबरें कई सालों से आ रही थीं। मगर अब एलन मस्क ने सक्रियता दिखाई है। हाल ही में पीएम मोदी ने अमेरिका में एलन मस्क से मुलाकात भी की थी। भारत में अधिक टैरिफ की वजह से टेस्ला ने दूरी बना रखी थी। मगर अब सरकार ने 40000 अमेरिकी डॉलर से अधिक कीमत कारों पर मूल सीमा शुल्क को 110 से घटाकर 70 प्रतिशत कर दिया है।

यह भी पढ़ें: प्लेन हादसे का भयानक वीडियो आया सामने, यात्री ने सुनाई आपबीती; विमान में उल्टा लटकी महिला

यह भी पढ़ें:  'यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देनी होगी', मैक्रों ने ट्रंप और जेलेंस्की से की बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।