विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आंध्र प्रदेश के DGP पर चला चुनाव आयोग का चाबूक, मतदान से पहले किया ट्रांसफर; सरकार को भी दिया ये निर्देश

Published: Mon, 06 May 2024 04:34 AM (IST)

निर्वाचन आयोग ने रविवार को आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक केवी राजेंद्रन रेड्डी को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करने का ...और पढ़ें

निर्वाचन आयोग का आंध्र प्रदेश डीजीपी के स्थानांतरण का आदेश। (फाइल फोटो)
निर्वाचन आयोग का आंध्र प्रदेश डीजीपी के स्थानांतरण का आदेश। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. निर्वाचन आयोग की कार्रवाई के पीछे के कारणों का पता नहीं
  2. राज्य में 13 मई को मतदान कराया जाएगा

पीटीआई, नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने रविवार को आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक केवी राजेंद्रन रेड्डी को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करने का आदेश दिया। आयोग ने राज्य सरकार से रिक्त पद को भरने के लिए सोमवार तक पुलिस महानिदेशक स्तर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के तीन पात्र अधिकारियों के नाम सौंपने को कहा है।

निर्वाचन आयोग की इस कार्रवाई के पीछे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। 175 सदस्यीय राज्य विधानसभा और आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटों के लिए एक साथ 13 मई को मतदान कराया जाएगा। मतों की गिनती चार जून को होगी।

ये भी पढ़ें: Amit Shah Fake Video: अरुण रेड्डी के लैपटॉप व मोबाइल का डेटा रिकवर करेगी पुलिस, डिवाइस की हो रही फॉरेंसिक जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।