Earthquake in Meghalaya: मेघालय में आज सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.4 रही तीव्रता
मेघालय में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक मेघालय के तुरा से 37 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व में भूकंप के झटके महसूस हुए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप गुरुवार सुबह करीब 03.46 बजे आया था

शिलांग, एएनआइ। मेघालय में गुरुवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक मेघालय के तुरा से 37 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व में भूकंप के झटके महसूस हुए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप गुरुवार सुबह करीब 03.46 बजे आया था और रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई। उन्होंने बताया कि भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।
An earthquake of magnitude 3.4 occurred 37km East-North-East of Tura, Meghalaya at around 03:46am today. The depth of the earthquake was 5 km below the ground: National Center for Seismology pic.twitter.com/jtNOvaDkip
— ANI (@ANI) November 23, 2022
बुधवार को महाराष्ट्र और अरुणाचल में आया था भूकंप
बता दें कि इससे पहले बुधवार को महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान के केंद्र ने बताया था कि अरुणाचल प्रदेश में बुधवार सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर भूकंप का झटका लगा है। अरुणाचल प्रदेश के बसर से 58 किमी उत्तर-पश्चिम-उत्तर में झटके महसूस किए गए। केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।
वहीं, बुधवार तड़के करीब चार बजे महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 3.6 थी। नासिक से 89 किमी पश्चिम में भूकंप आया था। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।
12 नवंबर को दिल्ली में आया था भूकंप
बता दें कि इससे पहले, 12 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 12 नवंबर को दिल्ली में शाम करी 8 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, नेपाल में शाम करीब 7.57 बजे 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे बताया गया था। उससे पहले दिल्ली में आठ नवंबर की रात में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।
भारत, चीन और नेपाल में भूकंप के झटके किए गए थे महसूस
दिल्ली में आठ नवंबर को आए भूकंप के झटके भारत, चीन और नेपाल में भी महसूस किए गए थे। भूकंप देर रात 1.57 बजे आया था। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 6.3 तक मापी गई थी। भारत में दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया गया था। जिससे नेपाल के दोती में एक घर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई थी।
भारत में 9 महीने में आए 948 भूकंप, 240 बार 4 से ज्यादा तीव्रता
भारत में जनवरी से सिंतबर तक बीते 9 महीनों में 948 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। क्या ये किसी बड़े खतरे की चेतावनी है? भूकंप की तीव्रता जब 4 से कम होती है, तो आमतौर पर वे महसूस नहीं होते हैं। भारत में पिछले 9 महीनों में 240 ऐसे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जो 4 तीव्रता से ज्यादा थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।