Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Earth at Perihelion 2023: आज सूर्य के सबसे करीब होगी पृथ्वी, जानें क्या होता है पेरीहिलियन

    By Mohd FaisalEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 04 Jan 2023 10:55 AM (IST)

    पेरीहिलियन में पृथ्वी दिसंबर के दो सप्ताह बाद देखी जाती है। इस दिन इसकी कक्षा इसे साल के किसी भी अन्य समय की तुलना में लगभग 3 मिलियन मील के करीब लाती है। बता दें कि सूरज से पृथ्वी की औसत दूरी 93 मिलियन मील है।

    Hero Image
    Earth at Perihelion 2023: आज सूर्य के सबसे करीब होगी पृथ्वी (फाइल फोटो)

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Earth at Perihelion 2023: 4 जनवरी 2023, आज की तारीख पृथ्वी के लिए काफी अहम हैं। पृथ्वी 4 जनवरी 2023 को सूर्य के अपने निकटतम बिंदु पर पहुंच जाएगी। इस घटना को उपसौर के रूप में जाना जाता है, जब पृथ्वी और सूर्य कक्षा में अपने निकटतम बिंदु पर होते हैं। खगोल विज्ञान में इसे पेरीहिलियन कहते हैं। सूरज की परिक्रमा के दौरान साल में एक बार पृथ्वी इसके सबसे नजदीक होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पृथ्वी की जलवायु में नहीं होता कोई परिवर्तन

    दरअसल, इस प्राकृतिक घटना के परिणामस्वरूप पृथ्वी की जलवायु में कोई परिवर्तन नहीं होता है और पेरिहेलियन की तरह एफेलियन में पृथ्वी जुलाई संक्रांति के दौरान होती है। 4 जनवरी को दुनिया भर के समय क्षेत्रों के आधार पर अलग-अलग वक्त में पृथ्वी सूर्य के सबसे करीब होगी और भारत में यह रात 8.50 बजे के आसपास होगी।

    इस दिन पृथ्वी के करीब आता है सूरज

    पेरीहिलियन में पृथ्वी दिसंबर के दो सप्ताह बाद देखी जाती है। इस दिन इसकी कक्षा इसे साल के किसी भी अन्य समय की तुलना में लगभग 3 मिलियन मील के करीब लाती है। सूरज से पृथ्वी की औसत दूरी 93 मिलियन मील है, लेकिन पेरीहिलियन के दौरान पृथ्वी, सूरज से केवल 91 मिलियन मील दूर ही रह जाती है।

    क्या है अपहेलियन और पेरीहिलियन?

    अपहेलियन तब होता है जब पृथ्वी सूर्य से सबसे दूर लगभग 152 मिलियन किलोमीटर दूर होती है। यह आमतौर पर जुलाई की शुरुआत में होता है। वहीं, पेरीहिलियन तब होता है, जब पृथ्वी सूर्य के सबसे करीब यानी लगभग 147 मिलियन किलोमीटर होती है। यह आमतौर पर जनवरी की शुरुआत में होता है।

    यह भी खबर पढ़ें- एक क्लिक में देखें अंतरिक्ष की खूबसूरत तस्वीरें, मन को मोह लेंगे सांसें थामने वाले नजारे

    यह भी खबर पढ़ें- बाइडन प्रशासन में भारतवंशियों का जलवा, इन पदों पर फिर से नामित हुए आधे से दर्जन भारतीय-अमेरिकी