Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    DRDO अध्यक्ष समीर वी कामत को एक साल का मिला विस्तार, 31 मई 2025 तक संभालेंगे प्रभार

    By Agency Edited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 27 May 2024 11:45 PM (IST)

    कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सोमवार को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष डा. समीर वी. कामत को एक साल का विस्तार दिया है। कामत 31 मई ...और पढ़ें

    Hero Image
    DRDO अध्यक्ष समीर वी कामत को एक साल का मिला विस्तार। फाइल फोटो।

    एएनआई, नई दिल्ली। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सोमवार को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के अध्यक्ष डा. समीर वी. कामत को एक साल का विस्तार दिया है। कामत 31 मई 2025 तक डीआरडीओ का प्रभार संभालेंगे।

    एक साल के लिए बढ़ा कार्यकाल

    एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (डीडीआरएंडडी) सचिव और डीआरडीओ अध्यक्ष के रूप में कामत की सेवा को एक जून 2024 से 31 मई 2025 तक एक साल के लिए या अगले आदेश तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेना प्रमुख का भी बढ़ा था कार्यकाल

    इससे पहले सरकार ने रविवार को भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को 30 जून तक एक महीने के सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी। सेना प्रमुख को 31 मई को सेवानिवृत्त होना था।

    यह भी पढ़ेंः BJP Ads Against TMC: 'नीचा दिखाने वाले लगते हैं विज्ञापन...', भाजपा के विज्ञापनों पर प्रतिबंध हटाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार