Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Donate For Desh: फंड की गंभीर कमी से जूझ रही कांग्रेस, चुनावी चंदे के लिए अब जनता से की आर्थिक मदद की अपील

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 07:22 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने पहली बार क्राउड फंडिग के जरिए आम लोगों से चंदा जुटाने की यह पहल की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने वेतन से 138000 रुपए का दान देकर पार्टी के इस अभियान की सोमवार को शुरूआत की। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह यह पहली बार है कि कांग्रेस देश के निर्माण के लिए आम लोगों की मदद मांग रही है।

    Hero Image
    फंड की गंभीर कमी से जूझ रही कांग्रेस (Image: Representative)

    जागरण ब्यूरो,नई दिल्ली। राजनीतिक चुनौतियों के साथ फंड की गंभीर कमी से जूझ रही कांग्रेस ने अब सीधे जनता से आर्थिक मदद मांगने की अपील करते हुए 'डोनेट पर देश' (देश के लिए दान) अभियान की शुरूआत की है।

    लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी पार्टी ने पहली बार क्राउड फंडिग के जरिए आम लोगों से चंदा जुटाने की यह पहल की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने वेतन से 1,38000 रुपए का दान देकर पार्टी के इस अभियान की सोमवार को शुरूआत की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने लोगों से आर्थिक मदद मांगी

    लोकतंत्र पर गहराती चुनौतियों के साथ बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने का आहृवान करते हुए कांग्रेस ने लोगों से आर्थिक मदद मांगी है। आमलोगों से चंदा मांगने के इस बड़े अभियान की शुरूआत करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संभवत: यह यह पहली बार है कि कांग्रेस देश के निर्माण के लिए आम लोगों की मदद मांग रही है। इस अभियान के दौरान आम लोगों और छोटे दानदाताओं से आर्थिक सहयोग मिलेगा उसके सहारे पार्टी मौजूदा चुनौतियों का सामना करते हुए देश का निर्माण करेगी।

    खरगे ने महात्मा गांधी को किया याद

    खरगे ने कहा कि अगर अमीरों पर निर्भर रहकर काम करते रहेंगे तो हमें कल को उनकी नीतियों-कार्यक्रमों से सहमत होना पड़ सकता है। कांग्रेस पहले से ही गरीबों, अनुसूचित जाति, पिछड़ों के हितों के लिए काम कर रही है और वे पहले भी हमारी मदद करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हमेशा आम जनता से मदद मिली है और महात्मा गांधी ने भी जनता की मदद से देश को आजादी दिलाई थी। हम आम लोगों से चंदा इकट्ठा करेंगे और उन्हें वर्तमान चुनौतियों से जुड़ी लड़ाई में शामिल करेंगे। हम लोगों को आश्वस्त कर सकते हैं कि केवल एक ही पार्टी है जो गरीबों के लिए लड़ रही है।

    खरगे ने शुरू किया अभियान

    कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन और संचार महासचिव जयराम रमेश की मौजूदगी में क्राउड फंडिग के लिए तैयार किए गए पार्टी के विशेष एप के जरिए अपने वेतन से चंदा देकर खरगे ने इस अभियान की शुरूआत की। चंदा जुटाने के अभियान के शुरू होने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी लोगों से भारत के इस विजन में कांग्रेस से जुड़ने का आहृवान करते हुए इस अभियान में योगदान देकर पार्टी के संघर्ष में बराबर के साथी बनने की अपील की।।

    राहुल बोले- हम मिलकर बनाएंगे बेहतर भारत

    राहुल ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि आप और सभी को समाज में पूरा न्याय दिलाकर, समान अवसर और अधिकार दिलाकर और प्रगतिशील भविष्य का रास्ता बनाकर आप और हम मिलकर बनाएंगे एक बेहतर भारत।

    कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पोस्ट में कहा कि चंदा जुटाने का अभियान इस लिहाज से अलग है कि यह हाशिए पर रहने वाले समुदायों के अधिकारों की वकालत करने, असमानताओं को पाटने और समृद्ध लोगों का पक्ष लेने वाली सरकार के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष के रूप में खड़े होने की प्रतिबद्धता के लिए है। अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस के 138 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कोई भी व्यक्ति 138, 1380 या 1,38,000 रुपए आनलाइन पार्टी के विशेष एप और वेबसाइट पर जाकर चंदा दे सकता है।

    यह भी पढ़ें; किसी को मारकर फ्रिज में छिपाया तो किसी को काटकर कुकर में उबाला... आठ खौफनाक केस जिनमें रिश्तों का हुआ कत्ल, सुनकर कांप गई आत्मा

    यह भी पढ़ें: Corona Alert: देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, नए वैरिएंट की दस्तक के बाद केंद्र ने जारी की एडवाइजरी; राज्यों को किया गया अलर्ट

    comedy show banner
    comedy show banner