Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में पहली बार सरकारी जिला अस्पताल में किया गया किडनी ट्रांसप्लांट, इस राज्य ने हासिल की उपलब्धि

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 09:28 PM (IST)

    केरल ने जिला अस्पताल में सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। राज्य सरकार के अनुसार भारत में अपनी तरह की यह पहली उपलब्धि है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि सर्जरी रविवार को एर्नाकुलम के जनरल अस्पताल में की गई। एक 50 वर्षीय महिला ने अपने 28 वर्षीय बेटे को अपनी किडनी दान की है।

    Hero Image
    भारत के केरल राज्य में पहली बार सरकारी जिला अस्पताल में किया गया किडनी ट्रांसप्लांट

    पीटीआई, कोच्चि। भारत में पहली बार सरकारी जिला अस्पताल में किडनी का ट्रांसप्लांट किया गया है। राज्य सरकार के अनुसार केरल के जिला स्तरीय सरकारी अस्पताल ने किडनी प्रत्यारोपण (ट्रांसप्लांट)कर यह उपलब्धि प्राप्त की।

    महिला ने बेटे को दान की किडनी

    स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 50 साल की महिला ने अपने 28 वर्षीय बेटे को किडनी दान दी है। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए रविवार को एर्नाकुलम के जनरल अस्पताल में सफल सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद दोनों की हालत में सुधार हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री विजयन ने डॉक्टरों और कर्मचारियों को दी बधाई

    राज्य सरकार का दावा है कि यह पहली बार है, जब भारत में जिला स्तर के किसी सरकारी अस्पताल में अंग प्रत्यारोपण सर्जरी की गई है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने डॉक्टरों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को और आधुनिक बनाने के लिए प्रेरक होगी। उन्होंने एक्स पर लिखा,

    केरल के सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र ने एर्नाकुलम जनरल अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपण के साथ एक और मील का पत्थर हासिल किया है। यह पहली बार है कि भारत में जिला स्तर के सरकारी अस्पताल में अंग प्रत्यारोपण सर्जरी की गई है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए टीम को बधाई।

    सर्जरी सुपर-स्पेशियलिटी ब्लॉक में हुई, जहां 50 लाख रुपये से अधिक की आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। 

    यह भी पढ़ें: पूर्वांचल व बिहार के बच्चों की किडनी खराब कर रहे बैक्टीरिया-वायरस व फंगस, BRD के परीक्षण में खुलासा; खोजा गया इलाज

    केरल के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि केरल राज्य अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन ने हाल ही में जनरल अस्पताल को पंजीकरण और प्रमाणन प्रदान किया है।