विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भक्त ने मंदिर के दान पात्र में डाला 100 करोड़ रुपये का चेक, खाते में थी इतनी रकम कि अधिकारी रह गए दंग

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 27 Aug 2023 11:33 PM (IST)

आंध्र प्रदेश के सिम्हाचलम में श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी वारी देवस्थानम मंदिर के एक व्यक्ति ने चेक के माध्यम ...और पढ़ें

आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में भक्त ने किया 100 कोरड़ का दान, खाते में मिले मात्र 17 रुपये।
आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में भक्त ने किया 100 कोरड़ का दान, खाते में मिले मात्र 17 रुपये।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। हिंदू मंदिरों को भारी मात्रा में दान मिलना कोई नई बात नहीं है। मंदिरों में दर्शन करने वाले श्रद्धालु आम तौर पर कुछ न कुछ दान कर के ही वापस आते हैं। ये परंपरा कोई आज की नहीं है, बल्कि ये सदियों से चली आ रही है। कई मंदिरों को पहले भी भक्तों से भारी मात्रा में दान मिलता रहा है। मंदिर में दान करने का एक ऐसा ही मामला आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से सामने आया है, जहां पर एक भक्त ने मंदिर के दानपात्र में 100 करोड़ रुपये का चेक डाल दिया।

व्यक्ति के खाते में मिले सिर्फ 17 रुपये

आंध्र प्रदेश के सिम्हाचलम में श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी वारी देवस्थानम मंदिर के एक व्यक्ति ने चेक के माध्यम से 100 करोड़ रुपया दान में दिया। हालांकि, मंदिर के अधिकारी चेक लेकर नकदी पाने के लिए बैंक पहुंचे तो वे दंग रह गए। बैंक के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि दान करने वाले व्यक्ति के बैंक खाते में मात्र 17 रुपये ही मौजूद हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा घटना का वीडियो

चेक दान करने की घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मंदिर में आए श्रद्धालु ने दान के तौर पर अपने चेक में सबसे पहले 10 रुपये लिखे और बाद में वह उसपर और राशि बढ़ाता चला गया। शुरुआत में मंदिर प्रशासन इसको देखकर हैरान हो गए, क्योंकि अभी तक मंदिर को इतना बड़ा दान नहीं मिला था।

मंदिर प्रशासन ने घोषणा की है कि अगर भक्त ने यह हरकत जानबूझकर की है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी तक इस संबंध में पुलिस शिकायत किए जाने की बात सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।