विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल की सभा में लोकतंत्र की हत्‍या हुई : भाजपा

By Murari sharanEdited By:
Published: Wed, 22 Apr 2015 03:49 PM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2015 05:24 PM (IST)

भूमिअधिग्रहण बिल के खिलाफ जंतर-मंतर पर आयोजित केजरीवाल की सभा के दौरान एक किसान की खुदकुशी के बाद भाजपा ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भूमिअधिग्रहण बिल के खिलाफ जंतर-मंतर पर आयोजित केजरीवाल की सभा के दौरान एक किसान की खुदकुशी के बाद भाजपा ने केजरी पर जोरदार हमले किए। भाजपा प्रवक्ता सांबित पात्रा ने कहा कि आज केजरी की सभा में किसान की मौत के साथ ही लोकतंत्र और मानवता की हत्या हो गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसान जिंदगी और मौत से जूझ रहा था और केजरीवाल की सभा चल रही थी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को जवाब देना चाहिए कि उनके लिए सभा ज्यादा जरूरी थी या किसान की जिंदगी। पात्रा ने आरोप लगाया कि जब किसान को हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया उसके भी बहुत देर बाद केजरीवाल उसे देखने गए।

जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी की रैली में एक किसान ने खुदकुशी कर ली। उसे राम मनोेहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। किसान ने खुदकुशी की कोशिश करने से पहले उसने पेड़ से एक चिट्ठी फेंकी। चिट्ठी में उसने फसल की बर्बादी का जिक्र किया था।

पढ़ें: आप' की रैली में खुदकुशी की कोशिश करने वाले किसान की मौत