Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज रीवा सोलंकी संग शादी के बंधन में बंधेंगे क्रिकेटर रवींद्र जड़ेजा

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Sun, 17 Apr 2016 01:31 PM (IST)

    क्रिकेटर रवींद्र जड़ेजा आज रीवा सोलंकी के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। जड़ेजा ने पांच फरवरी को रीवा सोलंकी से सगाई थी।

    राजकोट। आज क्रिकेटर रवींद्र जड़ेजा अपनी मंगेतर रीवा सोलंकी के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। जड़ेजा ने पांच फरवरी को रीवा सोलंकी से सगाई थी। रीवा सोलंकी पेशे से इंजीनियर है।

    टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को गिफ्ट मिली ऑडी कार

    आज सुबह राजकोट में कुलेका की रस्मों के बाद होटल सीजंस से जड़ेजा की बारात निकली। जिसमें सौराष्ट्र व गुजरात के कई नामी गिरामी लोगों ने शिरकत की।

    भारतीय क्रिकेट टीम में सर जड़ेजा के नाम से चर्चित रवीन्द्र जड़ेजा की रिवा के साथ राजकोट के एक रेस्त्रां में सगाई हुई थी। आज दोनों विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले शनिवार शाम को रवीन्द्र जड़ेजा के घर संगीत संध्या हुई, इस दौरान जड़ेजा ने तलवार बाजी से सबका मन मोह लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच फरवरी को हुई थी सगाई

    शाम को होटल सीजंस में रिसेप्शन होगा जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यशक्ष विजय रुपाणी, राजकोट के महापौर, सांसद, विधायक, कई उद्यमी व क्रिकेट जगत के लोग शामिल होंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय रुपाणी भी आशीर्वाद देने पहुंचेंगे।

    comedy show banner