Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • HiTech Awards 2026
  • दीवाली मैगजीन
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Covid-19 Mock Drill: RML अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने मॉक ड्रिल का किया निरीक्षण, IMA ने बताई कोरोना केस बढ़ने की वजह

Covid19 Mock Drill स्वास्थ्य मंत्रालय की घोषणा के अनुसार, कोरोना के खिलाफ तैयारियों को लेकर देशभर के अस्पतालों में मॉक ड्रिल की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया खुद इस मॉक ड्रिल की निगरानी करने आरएमएल पहुंच गए हैं।

By Mahen KhannaMon, 10 Apr 2023 04:17 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, एजेंसी। Covid New Cases देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में भी कोरोना के 5,880 नए मामले दर्ज किए गए और सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 35,199 हो गई है। बढ़ते नए मामलों के चलते केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर के अस्पतालों में तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आज और मंगलवार को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की घोषणा की है।

अस्पतालों में हो रहे मॉक ड्रिल के बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। IMA ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं होना भी केस बढ़ने की बड़ी वजह है।

10 Apr 20233:48:02 PM
कोविड की स्थिति से अनावश्यक रूप से घबराने की जरूरत नहीं: गोवा के स्वास्थ्य मंत्री
Corona के नए मामलों में वृद्धि के बीच, गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोविड की स्थिति से अनावश्यक रूप से घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, मंत्री ने कहा कि औसतन हर रोज लगभग 100 मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन बेवजह घबराने की जरूरत नहीं है।
10 Apr 20232:56:10 PM
देशभर के अस्पतालों में मॉक ड्रिल जारी

COVID-19 मामलों में लगातार तेजी के चलते सोमवार को देशभर में कई सरकारी और निजी अस्पताल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित किया गया।

10 Apr 20232:42:29 PM
COVID-19 मामलों से निपटने के लिए मप्र में पर्याप्त व्यवस्था: मंत्री सारंग
मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच राज्य के अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था है। कोरोनोवायरस के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर राष्ट्रव्यापी अभ्यास के हिस्से के रूप में उनकी तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों में मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
10 Apr 20232:10:56 PM
राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे मनसुख मांडविया
blog images

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री मॉकड्रिल के दौरान अस्पताल की तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं।

#WATCH | Union Health Minister Dr Mansukh Mandaviya reviews mock-drill for Covid19 preparedness at RML hospital in Delhi pic.twitter.com/UAlaGuhLYv

— ANI (@ANI) April 10, 2023
10 Apr 20231:43:50 PM
Covid-19 Update उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 319 नए कोविड केस आए सामने

Covid-19 Update उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 319 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं। यह इस वर्ष का उच्चतम एक दिवसीय स्पाइक है। यूपी में सक्रिय मामलों की संख्या भी अब 1,192 हो गई है, जो इस वर्ष सबसे अधिक है।

10 Apr 20231:28:00 PM
Coronavirus Update मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 170 हुए

Coronavirus Update मध्य प्रदेश में मॉक ड्रिल जारी है और लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही है। बता दें कि पिछले 24 घंटों में राज्य में 32 नए मामले आने के साथ सक्रिय मामले 170 हो गए हैं।

10 Apr 20231:06:17 PM
कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने से बढ़ रहे मामले: IMA

देश में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का बयान आया है। एसोसिएशन का कहना है कि देश में कोविड केस के उछाल के पीछे का कारण कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करना, कम परीक्षण दर और कोविड के एक नए संस्करण का उभरना हो सकता है।

10 Apr 202312:51:12 PM
Covid-19 Mock Drill Live अस्पतालों में मॉक ड्रिल जारी

 देशभर में कोरोना की तैयारियों को लेकर अस्पतालों में मॉक ड्रिल की जा रही है। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद उसको कैसे काबू में लाया जाएगा इसको लेकर तैयारियों की समीक्षा हो रही है।

10 Apr 202312:25:51 PM
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले- अभी और बढ़ेंगे कोरोना के मामले

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राजधानी में 24 घंटे में कोरोना से हुई 4 मौतों में से 3 की मौत कोरोना समेत अलग-अलग बीमारियों से हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ेंगे क्योंकि यहां घनी आबादी है। 

10 Apr 202312:09:31 PM
Covid-19 Mock Drill Live RML निदेशक बोले- कोरोना को लेकर अभी चिंता की बात नहीं

Covid-19 Mock Drill Live RML निदेशक अजय शुक्ला ने यह भी कहा कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन उतनी तेजी से नहीं बढ़ रहे जितनी तेजी से पहले बढ़ते थे। उन्होंने कहा कि जो लोग अस्पताल आए हैं उनको पहले से ही कोई बिमारी थी। इनमें से एक दो बच्चे जो आए थे उनमें गंभीर कोविड नहीं है।

10 Apr 202311:59:50 AM
RML अस्पताल के निदेशक बोले- हमारी तैयारी पूरी

देशभर में चल रहे मॉक ड्रिल के बीच दिल्ली के RML अस्पताल के निदेशक अजय शुक्ला का बयान आया है। उन्होंने कहा कि कोविड की तैयारियां को लेकर हमारे पास PMO आदि से साफ निर्देश हैं। अजय ने बताया कि कोरोना के लिए 15-18 बिस्तर अलग से रखे हैं, लेकिन मामलों की संख्या को देखते हुए हम इसको 405 बिस्तर तक बढ़ा सकते हैं। 

10 Apr 202311:39:03 AM
Coronavirus News कोरोना की दैनिक सकारात्मकता दर में भी इजाफा

Coronavirus News कोरोना की दैनिक सकारात्मकता दर भी अब बढ़कर 6.91 फीसद हो गई है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.67 फीसद पर आ गई है। कोरोना मामलों की कुल संख्या अब 4.47 करोड़ (4,47,62,496) हो गई है।

10 Apr 202311:36:33 AM
Covid-19 Mock Drill कोरोना से दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में 4 लोगों की मौत

Covid-19 Mock Drill कोरोना से देशभर के मौत के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। इस बीच, अकेले दिल्ली में बीते 24 घंटे में 700 मामले सामने आए हैं और 4 लोगों की मौत हुई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी 4 मौतें हुई हैं। गुजरात, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और राजस्थान से एक-एक और केरल से दो मौतों की सूचना मिली है।

10 Apr 202311:29:35 AM
Coronavirus Update कोरोना से मौतों की संख्या में भी इजाफा
blog images

Coronavirus Update कोरोना मामलों में तेजी के साथ अब इस बीमारी से मौतों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में देशभर में 14 मौतें हुई हैं।

10 Apr 202311:22:23 AM
Covid-19 Mock Drill Live भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज का मॉक ड्रिल

Covid-19 Mock Drill Live मध्य प्रदेश में भी कोरोना के इलाज का मॉक ड्रिल शुरू हो गया है। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कोविड से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। यहां, एम्बुलेंस से कोरोना मरीज जैसे ही पहुंचा, इलाज का मॉक ड्रिल शुरू हो गया। 

#WATCH मध्य प्रदेश: भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कोविड से निपटने की तैयारी को लेकर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। pic.twitter.com/QoCThUiB2m

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2023
10 Apr 202311:08:19 AM
Covid-19 Mock Drill Live हैदराबाद के गांधी अस्पताल में हो रही मॉक ड्रिल

Corona Mock Drill Live तेलंगाना में भी कोरोना के खिलाफ तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। हैदराबाद के गांधी अस्पताल ने कोविड-19 की तैयारियों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया है।

#WATCH | Telangana: Gandhi Hospital in Hyderabad holds mock drill over Covid19 preparedness. pic.twitter.com/vGri5Uop7T

— ANI (@ANI) April 10, 2023
10 Apr 202311:05:18 AM
पटना के IGIMS अस्पताल में मॉक ड्रिल शुरू

Covid-19 Mock Drill Live: बिहार में भी कोरोना के खिलाफ तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पटना के IGIMS अस्पताल में आज कोरोना के खिलाफ तैयारियों पर मॉक ड्रिल चल रही है।

10 Apr 202310:33:57 AM
Covid-19 Mock Drill Live झज्जर के एम्स में मॉक ड्रिल शुरू

Covid-19 Mock Drill Live हरियाणा के झज्जर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 के खिलाफ तैयारियों की समीक्षा के लिए मॉक ड्रिल किया जा रहा है।

#WATCH | Covid19 preparedness drill being conducted at All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), Jhajjar in Haryana pic.twitter.com/5oDWcQ3k5l

— ANI (@ANI) April 10, 2023
10 Apr 202310:31:06 AM
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यन ने चेन्नई के राजीव गांधी जनरल अस्पताल में कोरोना से निपटने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया।

#WATCH | Tamil Nadu Health Minister Ma Subramanian inspects mock drill for emergency response for handling Covid19 at Rajiv Gandhi General Hospital in Chennai

A nationwide Covid19 preparedness drill in hospitals is being conducted today. pic.twitter.com/c129ny653W

— ANI (@ANI) April 10, 2023
10 Apr 202310:28:41 AM
Coronavirus Updates राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी करेंगे मॉक ड्रिल की निगरानी
blog images

Covid-19 Mock Drill Live केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के अलावा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी अपने राज्य के अस्पतालों में मॉक ड्रिल की निगरानी करेंगे। वहीं, जिला स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना से निपटने की क्षमता का विश्लेषण करेंगे।

10 Apr 202310:18:55 AM
Corona Mock Drill Live मनसुख मांडविया झज्जर के एम्स का करेंगे दौरा
blog images

केंद्र द्वारा राज्यों को मॉक ड्रिल का निर्देश दिए जाने के बाद आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया खुद मॉक ड्रिल की निगरानी करेंगे। इसके लिए मंत्री एम्स, झज्जर जाएंगे।

10 Apr 202310:14:50 AM
Covid-19 Mock Drill Live अस्पतालों में हो रही राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल

Covid-19 Mock Drill Live कोरोना के खिलाफ जंग तेज करने के लिए आज अस्पतालों में राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की जा रही है। कोरोना पर काबू पाने के लिए अलग-अलग राज्यों ने अस्पतालों में क्या तैयारी की है, इसकी समीक्षा के लिए ये मॉक ड्रिल की जा रही है।

10 Apr 202310:11:38 AM
कोरोना के एक्टिव केस में फिर इजाफा

देशभर में कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही है। बीते 24 घंटों में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 35,199 हो गए हैं। वहीं, 5,880 नए मामले भी दर्ज किए गए हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us