Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Covid-19 Cases in India: सात महीने बाद सबसे ज्यादा केस, 24 घंटे में चार लोगों की मौत; एक्टिव केस भी बढ़े

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 10:45 AM (IST)

    Covid-19 Cases in India कोरोना मामलों में इजाफे के साथ सक्रिय मामले में भी इजाफा हुआ है। एक्टिव केस अब बढ़कर 3420 हो गए हैं। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे की अवधि में चार मौतों के साथ मरने वालों की संख्या अब तक 5 लाख 33 हजार से अधिक हो गई है। केरल में दो राजस्थान और कर्नाटक में एक की मौत हुई है।

    Hero Image
    Covid-19 Cases in India कोरोना मामलों में इजाफा।

    एजेंसी, नई दिल्ली। Covid-19 Cases in India देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में 752 कोरोनो केस मिले हैं। 21 मई के बाद एक दिन में कोरोना के इतने ज्यादा मामले सामने आए हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्टिव केस में भी इजाफा

    कोरोना मामलों में इजाफे के साथ सक्रिय मामले में भी इजाफा हुआ है। एक्टिव केस अब बढ़कर 3,420 हो गए हैं।सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में चार मौतों के साथ मरने वालों की संख्या अब तक 5,33,332 (तीन सालों का आंकड़ा) हो गई है। केरल में दो, राजस्थान और कर्नाटक में एक की मौत हुई है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोरोना की शुरुआत से अब तक ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,71,212 हो गई है और राष्ट्रीय रिकवरी दर भी 98.81 फीसद है। मृत्यु दर अब 1.19 फीसद है। मंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया है कि देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 220.67 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें - Corona JN.1 Varient: डराने लगी कोरोना की रफ्तार, दुनियाभर में एक महीने में 52 फीसदी बढ़े मामले; WHO ने भी चेताया