विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Omicron BF.7: भारत में ओमिक्रोन के नए वैरिएंट की दस्तक, जानें पहले से कितना खतरनाक है BF.7

By Mohd FaisalEdited By:
Published: Wed, 19 Oct 2022 11:12 AM (IST)

Omicron BF.7 कोरोना वायरस ने साल 2020 में दुनिया भर में दस्तक दी थी। जिसके बाद से ही कोरोना वायरस ...और पढ़ें

Omicron BF.7: भारत में ओमिक्रोन के नए वैरिएंट की दस्तक (फाइल फोटो)
Omicron BF.7: भारत में ओमिक्रोन के नए वैरिएंट की दस्तक (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Omicron New Varient BF.7- कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट के नए और अत्यधिक संक्रामक सब वैरिएंट के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। बदलते हालात पर विचार करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की थी। ऐसे में ओमिक्रोन के नए वैरिएंट से बचने के लिए आपको सावधान रहने की जरुरत है।

कितना खतरनाक है ओमिक्रोन का सब वैरिएंट BF.7

दरअसल, गुजरात में ओमिक्रोन के सब वैरिएंट BF.7 का मामला सामने आया है। यह सब वैरिएंट अत्यधिक संक्रामक बताया जा रहा है। हालांकि, वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि अभी इसके बारे में ज्यादा आंकड़े नहीं मिले हैं। लेकिन इसके बारे में यह जानकारी मिली है कि ओमिक्रोन का सब वैरिएंट BF.7 काफी तेजी से फैलता है, जो चिंता की बात है।

क्या है इसके लक्षण

ओमिक्रोन के सब वैरिएंट BF.7 के लक्षणों के बारे में एक्सपर्ट ने जानकारी साझा की है। जानकारी के अनुसार, सब वैरिएंट BF.7 के लक्षण पहले मिले वैरिएंट की तरह ही है। सब वैरिएंट BF.7 के कारण गले में खराश, थकान, खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं देखने को मिली सकती है। हालांकि, शरीर में दर्द इस वैरिएंट का मुख्य लक्षण बताया जा रहा है।

चीन से फैला वैरिएंट BF.7

बता दें कि कोरोना वायरस की तरह ओमिक्रोन का सब वैरिएंट BF.7 चीन से फैला है। इस सब वैरिएंट को 'ओमिक्रोन स्पॉन' भी कहा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वैरिएंट BF.7 दुनिया के कई देशों में पाया गया है। ये वैरिएंट अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में दस्तक दे चुका है। जिसके चलते इन देशों में अलर्ट जारी किया गया है।

ओमिक्रोन के इन वैरिएंट ने मचाया हड़कंप

इससे पहले, महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के बीए.2.3.20 और BQ.1 वैरिएंट के मामले मिल चुके हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के XBB सब वैरिएंट के मामले भी मिले हैं। इसके मामले केरल में भी मिल चुके हैं। इन सब वैरिएंट की वजह से ही महाराष्ट्र में पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते कोरोना वायरस के मामलों में 17.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। एक्सबीबी ओमिक्रोन के बीजे.1 और बीए.2.75 से मिलकर बना है, जो बहुत ही तेजी से फैलता है। इसी वैरिएंट के चलते सिंगापुर में हाल ही में कोरोना के मामलों में विस्फोट हुआ था। अमेरिका में हाल में 60 प्रतिशत कोरोना के मामलों में बीक्यू.1 वैरिएंट पाया गया है।

मास्क पहनना किया है जरुरी

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि देश में मास्क पहनना और कोरोना-उपयुक्त व्यवहार जारी रहेगा। सूत्रों ने यह भी बताया कि वैज्ञानिकों, डाक्टरों और वरिष्ठ अधिकारियों ने निगरानी और जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने की भी सिफारिश की है।

Omicron BA.7: ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट की वजह से दिवाली के बाद आ सकती है नई लहर, ऐसे करें बचाव

Coronavirus Updates: कोरोना के मामले एक दिन बाद फिर बढ़े, बीते 24 घंटे में मिले 1,946 नए केस, जानें ताजा अपडेट