विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Updates: कोरोना के मामले एक दिन बाद फिर बढ़े, बीते 24 घंटे में मिले 1,946 नए केस, जानें ताजा अपडेट

By Mohd FaisalEdited By:
Published: Wed, 19 Oct 2022 09:55 AM (IST)

Coronavirus Updates देश में आज कोरोना केसों में उछाल देखने को मिला है। देश में बीते 24 घंटों में COVID-19 ...और पढ़ें

Coronavirus Updates: एक दिन बाद फिर बढ़े कोरोना के मामले (फाइल फोटो)
Coronavirus Updates: एक दिन बाद फिर बढ़े कोरोना के मामले (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। देश में एक दिन के बाद फिर कोरोना (Corona cases in India) के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। बीते दिन के मुकाबले आज कोरोना को 1 हजार 946 नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 1,946 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा देश में बीते 24 घंटों के दौरान 2,417 लोग ठीक भी हुए हैं।

एक दिन बाद फिर बढ़े COVID-19 के मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में 18 अक्टूबर को COVID-19 के 1 हजार 542 नए मामले सामने आए थे। हालांकि, 19 अक्टूबर को कोरोना के केसों में इजाफा हुआ है। कल के मुकाबले आज कोरोना के 404 नए केस अधिक मिले हैं।

एक्टिव केसों में आई कमी

हालांकि, देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में एक्टिव केस घटकर 25 हजार 968 रह गए हैं। इसके अलावा रिकवरी की संख्या में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वहीं, देश में मृत्यु का आंकड़ा पांच लाख 28 हजरा 923 हो गया है।

  • कुल मामले: 4,46,34,376
  • सक्रिय मामले: 25,968
  • कुल रिकवरी: 4,40,79,485
  • कुल मृत्यु: 5,28,923
  • कुल वैक्सीनेशन: 2,19,41,43,525

चार करोड़ से अधिक लोगों ने दी कोरोना को मात

बता दें कि देश में अब तक चार करोड़ से अधिक कोरोना महामारी के मामले सामने आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में 4 करोड़ 46 लाख 34 हजार 376 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, इस महामारी से 4 करोड़ 40 लाख 79 हजार 485 लोग ठीक हुए हैं। साथ ही देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी 220 करोड़ के करीब पहुंच गया है। अब तक 219 करोड़ 41 लाख 43 हजरा 525 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

Omicron BA.7: ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट की वजह से दिवाली के बाद आ सकती है नई लहर, ऐसे करें बचाव

Coronavirus: ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट ने भारत में भी बढ़ाई चिंता, जानें इसके लक्षणों के बारे में