विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Updates: देश में 24 घंटे में कम हुए कोरोना के केस, 1574 नए मामले मिले; 9 लोगों की मौत

By Mohd FaisalEdited By:
Published: Sat, 29 Oct 2022 10:41 AM (IST)

Coronavirus Updates देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में कमी दर्ज की गई है। 24 घंटे में ...और पढ़ें

Coronavirus Updates: देश में 24 घंटे में कम हुए कोरोना के केस (फाइल फोटो)
Coronavirus Updates: देश में 24 घंटे में कम हुए कोरोना के केस (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिवाली के बाद देश में कोरोना केसों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। हालांकि, बीते दिन के मुकाबले आज देश में कोरोना के केसों में कमी आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,574 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन पहले देश में कोरोना संक्रमण के 2,208 नए मामले सामने आए थे।

24 घंटे में Covid-19 के 1,574 नए केस मिले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 1,574 नए केस मिले हैं। इसके अलावा देश में 4 मरीजों की मौत हुई है। देश में एक्टिव केस घटकर अब 18,802 हो गए हैं। भारत में अब तक कोविड-19 के 4 करोड़ 46 लाख 50 हजार 662 मामले सामने आए हैं।

एक दिन में 9 लोगों की हुई कोरोना से मौत

शनिवार सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में एक दिन पहले के मुकाबले कोरोना के 596 मामलों की कमी दर्ज की गई है। इसके अलावा एक दिन के अंदर 9 लोगों की मौत हुई है। जिसमें केरल से पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र से एक-एक मौत हुई है। इसके साथ ही देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 लाख 29 हजार 8 हो गई है।

दैनिक सकारात्मकता दर में हुआ सुधार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में दैनिक सकारात्मकता दर 0.95 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.11 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 2 हजार 852 हो गई है। जबकि देश में मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में COVID-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 219.62 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

African Swine Fever: केरल के कोट्टायम में मिले अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के मामले, 48 सुअर को मारा; मांस पर प्रतिबंध

Coronavirus Updates: देश में दोगुना हुए कोरोना के मामले, 24 घंटे में 2208 नए केस; 12 मरीजों की मौत