Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खरगे ने रानी लक्ष्मीबाई से की प्रियंका गांधी की तुलना, कहा- भाजपा और RSS के खिलाफ लड़ रहीं

    Updated: Tue, 21 Jan 2025 11:30 PM (IST)

    जय बापू जय भीम और जय संविधान विषय पर कर्नाटक के बेलागावी में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए उनकी तुलना रानी लक्ष्मीबाई से कर दी। उन्होंने प्रियंका को नारी शक्ति और राहुल को युवा शक्ति का प्रतीक बताया। प्रियंका ने भी इस दौरान भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा।

    Hero Image
    खरगे ने प्रियंका को स्त्री शक्ति का प्रतीक बताय (फोटो: @INCIndia)

    पीटीआई, बेलगावी। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी की तुलना ऐतिहासिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कित्तूर रानी चेन्नम्मा व झांसी की रानी लक्ष्मी बाई से करते हुए कहा कि वह 'स्त्री शक्ति' का प्रतिनिधित्व करती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को 'युवा शक्ति' का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, 'अगर कोई कित्तूर चेन्नम्मा है, तो वो प्रियंका गांधी हैं। अगर कोई झांसी की रानी है, तो वो प्रियंका गांधी हैं। वह बहुत मजबूत हैं। अपने पिता राजीव गांधी की हत्या होने के बाद उन्होंने परिवार को संभाला। हमारे पास स्त्री शक्ति के रूप में प्रियंका गांधी और युवा शक्ति के रूप में राहुल गांधी हैं।'

    बेलगावी में हुआ कार्यक्रम

    • खरगे ने आगे कहा, 'बेलगावी कित्तूर रानी चेन्नम्मा की जन्मस्थली है। वह महान महिला थीं जो देश के सम्मान और लोगों के लिए लड़ीं। इसी तरह, अगर कोई ताकतवर महिला है जो भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लड़ रही है, तो वो प्रियंका गांधी है। उनमें वो दम है।'
    • गांधी भारत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि पार्टी ने बेलगावी में आयोजित एकमात्र कांग्रेस अधिवेशन की शताब्दी मनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया है। उस अधिवेशन की अध्यक्षता 1924 में महात्मा गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष के रूप में की थी।
    • उन्होंने बेलगावी में महात्मा गांधी द्वारा कहे शब्द दोहराए, 'मैं जिंदा रहना चाहता हूं भारत के लिए, मरना चाहता हूं भारत के लिए।'

    प्रियंका ने बोला हमला

    जय बापू, जय भीम और जय संविधान विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस के अलावा भी बहुत सी सरकारें आईं और गईं, लेकिन किसी भी सरकार में ऐसा मंत्री नहीं था जो संसद में खड़ा होकर आंबेडकर का अपमान करे।

    उन्होंने कहा कि 'गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में राज्यसभा के भीतर खड़े होकर भारतीय संविधान के निर्माता बीआर आंबेडकर का अपमान किया। शाह ने देश का और इसके लिए अपना सबकुछ न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया।'

    यह भी पढ़ें: BSP के एजेंडे पर कांग्रेस, दलितों को लुभाने के लिए पार्टी ने बनाया मास्टरप्लान