विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बात राष्ट्रहित की हो तो पीछे नहीं रह सकता', डेलिगेशन में नाम होने पर शशि थरूर ने जताया सरकार का आभार

Published: Sat, 17 May 2025 11:34 AM (GMT+05:30)

केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर बेनकाब करने के लिए सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल बनाया है जिसमें कांग्रेस ...और पढ़ें

थरूर ने ऑल पार्टी डेलीगेशन के लिए सरकार का आभार जताया है (फोटो: पीटीआई)
थरूर ने ऑल पार्टी डेलीगेशन के लिए सरकार का आभार जताया है (फोटो: पीटीआई)

HighLights

  1. सरकार ने बनाई सांसदों की टीम
  2. पाक बेनकाब करने का प्लान
  3. वैश्विक मंच पर भारत का रखा जाएगा पक्ष

एएनआई, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए सांसदों का डेलीगेशन बनाया है। इस लिस्ट में कांग्रेस सांसद शशि थरूर का नाम भी शामिल है। थरूर ने इसके लिए सरकार का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि जब बात राष्ट्रहित की हो, तो मैं पीछे नहीं रह सकता। थरूर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'हाल के मामलों पर देश का पॉइंट ऑफ व्यू रखने के लिए भारत सरकार ने ऑल पार्टी डेलीगेशन में मुझे भी चुना है। मैं इसके लिए गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।'

इन नेताओं को सरकार ने चुना

बता दें कि केंद्र सरकार ने 7 सदस्यों का ऑल पार्टी डेलिगेशन बनाया है। ये यूएन सिक्योरिटी काउंसिल के अलावा अलग-अलग देशों में जाकर ऑपरेशन सिंदूर और क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म के खिलाफ भारत की लड़ाई के बारे में बताएंगे।

इस लिस्ट में कांग्रेस नेता शशि थरूर, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद, जेडीयू नेता संजय कुमार झा, भाजपा नेता बैजयंत पांडा, डीएमके नेता कनिमोझी करुणानिधि, एनसीपी (शरद पवार) नेता सुप्रिया सुले और शिव सेना नेता श्रीकांत एकानाथ शिंदे का नाम शामिल है।

केंद्रीय मंत्री किरेण रिजिजू ने एक पोस्ट में ऑल पार्टी डेलिगेशन में शामिल सांसदों की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि भारत एकजुट है। आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का संदेश हम दुनिया तक पहुंचाएंगे। राजनीति से ऊपर राष्ट्रीय एकता का यह रिफ्लेक्शन है।

यह भी पढ़ें: वैश्विक मंच पर बेनकाब होगा पाक, 'आतंकिस्तान' की हर करतूत बताने के लिए सरकार ने बनाया प्लान; शशि थरूर को मिला अहम जिम्मा