विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वैश्विक मंच पर बेनकाब होगा पाक, 'आतंकिस्तान' की हर करतूत बताने के लिए सरकार ने बनाया प्लान; शशि थरूर को मिला अहम जिम्मा

By Agency Edited By: Prince Gourh
Published: Sat, 17 May 2025 10:08 AM (IST)Updated: Sat, 17 May 2025 11:31 AM (IST)

केंद्र की मोदी सरकार ने पाकिस्तान को विश्व स्तर पर बेनकाब करने के लिए एक कूटनीतिक योजना तैयार की है। ...और पढ़ें

भारतीय डेलिगेशन का सरकार ने किया एलान (फाइल फोटो)
भारतीय डेलिगेशन का सरकार ने किया एलान (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शशि थरूर को मोदी सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी
  2. अलग-अलग देशों का दौरा करेगा भारतीय डेलिगेशन

एएनआई, नई दिल्ली। पाकिस्तान को विश्व स्तर पर बेनकाब करने के लिए भारत सरकार ने एक कूटनीतिक योजना बनाई है, जिसके तहत भारत की ओर से बहुदलीय सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल कई देशों का दौरा करेगा।

पाकिस्तान होगा बेनकाब

पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद के समर्थन को उजागर करने के लिए भारत का ये डेलिगेशन अलग-अलग देशों में जाकर अपनी बात रखेंगे और भारत के ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देंगे।

ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई के संदर्भ में, सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों सहित प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाले हैं।

लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल?

इस लिस्ट में कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार), जेडीयू और कई दलों के सांसदों को शामिल किया है। निम्नलिखित संसद सदस्य सात प्रतनिधिमंडलों का नेतृत्व करेंगे:-

  • शशि थरूर (कांग्रेस)- अमेरिका
  • रविशंकर प्रसाद (बीजेपी)- मिडिल ईस्ट
  • संजय कुमार झा (जेडीयू)- जापान और मलेशिया
  • कनिमोझी करुणानिधी (डीएमके)- रूस और स्पेन
  • सुप्रिया सुले (एनसीपी)- साउथ अफ्रीका, इजिप्ट और केन्या
  • श्रीकांत शिंदे (शिवसेना)- यूएई और अफ्रीका
  • जय पांडा (बीजेपी)- पश्चिमी यूरोप

दुनिया को पता चलेगी भारत की 'जीरो टॉलरेंस' नीति

मंत्रालय ने बताया कि यह प्रतिनिधिमंडल भारत द्वारा आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भारत की राष्ट्रीय सहमति और दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करेंगे। मंत्रालय ने कहा, "वे आतंकवाद के खिलाफ भारत के 'जीरो टॉलरेंस' वाली नीति को दुनिया के सामने ले जाएंगे।"

'भारत ने हमला कर दिया...', सहमे मुनीर ने आधी रात 2:30 बजे पाक पीएम को किया फोन; शहबाज शरीफ का बड़ा कबूलनामा