नौकरी के लिए रूस गए 14 भारतीय लापता, कांग्रेस ने किया बड़ा दावा; जांच की मांग
कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि काम की तलाश में रूस गए 14 भारतीय लापता हैं। साथ ही सरकार से आग्रह किया कि वह इस मामले को मास्को के समक्ष उठाए और उनकी वापसी के लिए गंभीर प्रयास करे। पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने दो लोगों का हवाला देते हुए कहा कि वे पिछले डेढ़ साल से रूस में लापता अपने भाइयों की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि काम की तलाश में रूस गए 14 भारतीय लापता हैं। साथ ही सरकार से आग्रह किया कि वह इस मामले को मास्को के समक्ष उठाए और उनकी वापसी के लिए गंभीर प्रयास करे।
रूस में लापता अपनों की वापसी का इंतजार कर रहे घरवाले
पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने दो लोगों का हवाला देते हुए कहा कि वे पिछले डेढ़ साल से रूस में लापता अपने भाइयों की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि दिसंबर 2023 में 126 लोग काम की तलाश में विदेश गए थे। वे सिंगापुर, मलेशिया और इटली जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें मॉस्को ले जाया गया। मेरे मित्र जगदीप ने बताया कि उनके भाई चार अन्य लोगों के साथ रूस गए थे।
रूसी सरकार ने सेना में भर्ती किया था
एजेंटों को 31,40,000 रुपये दिए, लेकिन उन्हें काम नहीं मिला। इन लोगों को रूसी सरकार ने सेना में भर्ती किया था। उन्होंने कहा कि इन 126 लोगों में से करीब 100 वापस आ गए हैं।
पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने 14 लोगों की सूची दिखाते हुए कहा कि आज 14 लोग लापता हैं। मेरे पास उनके नाम, नंबर और सब कुछ है। पंजाब से कांग्रेस सांसद ने कहा कि इन लापता लोगों में से नौ उत्तर प्रदेश से, तीन पंजाब से, एक महाराष्ट्र से और एक जम्मू-कश्मीर से है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।