विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पहलगाम हमले के बाद सामाजिक सौहार्द बिगाड़ रहे भाजपा और संघ', कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Published: Sat, 26 Apr 2025 07:15 PM (IST)

कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद संघ-भाजपा पर देश के सामाजिक सदभाव को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना। (फाइल फोटो)
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना। (फाइल फोटो)

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद संघ-भाजपा पर देश के सामाजिक सदभाव को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसकी वजह से ही कई प्रदेशों में कश्मीरी छात्रों पर हमले हुए हैं।

कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने शनिवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले से यही हासिल करना चाहता था कि कश्मीरियों की रोजी-रोटी पर हमला हो और भारत में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विवाद बढ़े।

कांग्रेस ने बीजेपी और RSS पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि हमले के तुरंत बाद संघ समर्थित संगठनों ने ठीक वही किया जो पाकिस्तान चाहता था और देश भर में कश्मीरी छात्रों को धमकियां दीं और भारत के मुसलमानों के खिलाफ जहर उगला। कांग्रेस प्रवक्ता खेड़ा ने भाजपा-संघ पर निशाना साधते हुए इसके साथ ही कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पिछले चार दिन में किस नेता ने क्या किया या कहा, किस पार्टी ने क्या किया या कहा, यह तुलना आवश्यक है।

कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाए ये आरोप

उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद राहुल गांधी घायलों से मिलने कश्मीर गए तो पीएम मोदी चुनाव प्रचार करने बिहार गए। कांग्रेस ने कहा संकट की इस घड़ी में हम सरकार के साथ खड़े हैं। जबकि भाजपा ने एक मृतक की लाश और उसकी विधवा का कार्टून बनाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग की और भाजपा ने इस बैठक में झूठ बोला। कांग्रेस ने सरकार से पाकिस्तान को दो टूक जवाब देने की बात कही तो भाजपा ने इस हमले के लिए देशवासियों में देशभक्ति की कमी को जिम्मेदार ठहरा दिया।

यह भी पढ़ें: 'पाक को चुकानी होगी बड़ी कीमत', बिलावल भुट्टो को BJP ने सुनाई खरी-खरी; कहा- 'वे हताश हैं'

यह भी पढ़ें: वीर सावरकर टिप्पणी मामला: राहुल गांधी की फिर बढ़ी मुसीबत, अब पुणे कोर्ट ने कांग्रेस नेता को किया तलब