कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए अमेरिका से फर्जी खबरें फैलाने के आरोप, BJP ने आरोपों को किया खारिज
कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह अमेरिका से फर्जी खबरें फैलाकर राष्ट्र विरोधी कार्य कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि 2.1 करोड़ डॉलर का अनुदान भारत के लिए नहीं बल्कि बांग्लादेश के लिए था। भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस पर विदेशों से साठगांठ करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि खबर झूठी थी।

पीटीआई, नई दिल्ली। अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएड) के अनुदान को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस ने रविवार को भाजपा पर अमेरिका से फर्जी खबरें फैलाकर राष्ट्र विरोधी कार्य करने का आरोप लगाया।
विपक्षी दल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को जवाब देना होगा कि जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति एलन मस्क बार-बार भारत का अपमान कर रहे हैं, तो सरकार चुप क्यों है?
कांग्रेस ने लगाया सांटगांठ का आरोप
हालांकि, भाजपा ने कांग्रेस के ऐसे सभी आरोपों को खारिज किया है और राहुल गांधी को देशद्रोही करार देते हुए उन पर भारत को कमजोर करने की कोशिश में विदेशी ताकतों के साथ साठगांठ करने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा झूठों और अनपढ़ों की बारात है। जिस 2.1 करोड़ डालर पर भाजपाई और उसके चरणचुंबक उछल रहे थे, वह खबर तो फर्जी निकली। 2022 में 2.1 करोड़ डॉलर भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि बांग्लादेश के लिए थे।
जयराम रमेश का आरोप
जयराम ने आरोप लगाया कि एलन मस्क ने फर्जी दावा किया। ट्रंप को ढाका और दिल्ली के बीच गलतफहमी हुई। अमित मालवीय ने झूठ आगे फैलाया। फिर भाजपा के चरणचुंबकों ने उसे लपक लिया। जब से ट्रंप प्रशासन के सरकारी दक्षता विभाग ने कहा कि यूएसएड ने 2.1 करोड़ डॉलर का अनुदान रद्द कर दिया है, तबसे भाजपा कांग्रेस पर मनगढ़ंत आरोप लगा रही है। लेकिन अब पता चल रहा है कि यह पूरी खबर तो फर्जी है। जब पैसा भारत आया ही नहीं, तो यह रद कैसे होगा?
यह मेरे सहयोगी पवन खेड़ा (@Pawankhera) द्वारा USAID मुद्दे पर जारी किया गया बयान है। USAID के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति और भाजपा ने बेशर्मी से झूठ बोला है। वाशिंगटन डीसी में प्रधानमंत्री के अच्छे मित्र द्वारा इस मुद्दे को लगातार खबरों में बनाए रखा जा रहा है। pic.twitter.com/e02JY5P2at
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) February 22, 2025
यह भी पढ़ें: भारत से पहले बांग्लादेश में शुरू होगा स्टारलिंक? यूनुस ने एलन मस्क को भेजा निमंत्रण; जानिए क्या की अपील
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।