Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कर्नल गीता राणा ने रचा इतिहास, स्वतंत्र फील्ड वर्कशॉप की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Thu, 09 Mar 2023 09:15 AM (IST)

    Colonel Geeta Rana कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स की कर्नल गीता राणा पूर्वी लद्दाख में एक आगे और दूरस्थ स्थान में एक स्वतंत्र फील्ड वर् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    स्वतंत्र फील्ड वर्कशॉप की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं कर्नल गीता राणा

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। देश की बेटियां आज हर क्षेत्र में भारत का नाम रोशन कर रही है। साथ ही भारतीय सेना में शामिल बेटियां देश की रक्षा भी बखूबी कर रही है। ऐसी ही एक बेटी कर्नल गीता राणा ने इतिहास रचा है। कर्नल गीता राणा के नाम बड़ी उपलब्धि हुई है। भारतीय सेना के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

    अधिकारियों ने बताया कि कर्नल गीता राणा पूर्वी लद्दाख के फॉरर्वड और दूरस्थ इलाके में फील्ड वर्कशॉप की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। गीता राणा अभी कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स में कर्नल हैं।

    गीता राणा को ये जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। सैन्य अधिकारियों ने उनकी तारीफ भी की है।