Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Child Trafficking: दो बच्चों को बोरे में भरकर नेपाल से भारत ला रहा था आरोपी, पुलिस ने सुनी चीख और की कार्रवाई

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 02:15 PM (IST)

    नेपाल के अर्धसैनिक संगठन की एक टीम ने एक भारतीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो दो बच्चों को अगवा करके भारत ला रहा था। सशस्त्र पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेंद्र खड़का ने जानकारी दी कि बिहार के रहने वाले तबरेज आलम को सशस्त्र पुलिस बल ने रविवार को उस समय पकड़ लिया जब वह नौ महीने की बच्ची और दो साल के लड़के को ले जा रहा था।

    Hero Image
    दो नेपाली बच्चों को एक बोरे में भरकर भारत ला रहा था आरोपी।(फोटो सोर्स: जागरण)

    नई दिल्ली, पीटीआई। नेपाल के बारा जिले में सोमवार को  22 वर्षीय भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी एक शिशु सहित दो नेपाली बच्चों को एक बोरे में भरकर भारत ले जा रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो बच्चों को भारत ले जा रहा था आरोपी

    सशस्त्र पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेंद्र खड़का ने जानकारी दी कि बिहार के रहने वाले तबरेज आलम को सशस्त्र पुलिस बल ने रविवार को उस समय पकड़ लिया, जब वह नौ महीने की बच्ची और दो साल के लड़के को ले जा रहा था।

    खड़का ने आगे जानकारी दी कि आलम नेपाल-भारत सीमा पर जिले के देवताल ग्रामीण नगर पालिका से बच्चों को एक बोरी में भारत ले जा रहा था। खड़का ने बताया कि भारतीय नागरिक को ग्रामीण नगर पालिका के अमवा गांव से दो बच्चों के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

    बच्चों को किया गया परिवार के हवाले

    अर्धसैनिक संगठन की एक टीम ने बोरे के अंदर से बच्चों की चीखें सुनी, जिसके बाद सशस्त्र पुलिस बल ने आलम को पकड़ लिया और बच्चों को रेस्क्यू किया।  खड़का के अनुसार, बच्चों को बचाने के बाद उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया गया। वहीं, आलम को आगे की जांच के लिए बारा जिला पुलिस कार्यालय को सौंप दिया गया है।