Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar: नेपाल में गंडक बराज से निकली नहर में गिरे आपसी विवाद में हाथापाई कर रहे सगे भाई, तलाश में जुटी पुलिस

    By Vinod RaoEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sun, 20 Aug 2023 11:59 PM (IST)

    गंडक बराज से निकली मुख्य पश्चिमी नहर के साइफन में रविवार की दोपहर वाल्मीकिनगर के दो युवक आपस में विवाद करने के दौरान मुख्य पश्चिमी नहर गिर गए। त्रिवेणी पुलिस चौकी के असई (जमादार)राम बली महतो ने बताया की मुख्य पश्चिमी नहर में मछली मार रहे विजय थापा द्वारा दोनों युवक को नदी में गिरते हुए देख इसकी सूचना गंडक बराज के बोर्डर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को दिया गया।

    Hero Image
    गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी पुलिस। (जागरण फोटो)

    संवाद सूत्र, (त्रिवेणी) पश्चिमी चंपारण: गंडक बराज से रानीनगर की ओर जानेवाली मेन रोड के पास गंडक बराज से निकली मुख्य पश्चिमी नहर के साइफन में रविवार की दोपहर वाल्मीकिनगर के दो सगे भाई आपस में विवाद करने के दौरान मुख्य पश्चिमी नहर गिर गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    त्रिवेणी पुलिस चौकी के असई (जमादार)राम बली महतो ने बताया की मुख्य पश्चिमी नहर में मछली मार रहे विजय थापा द्वारा दोनों युवक को नदी में गिरते हुए देख इसकी सूचना गंडक बराज के बोर्डर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को दिया गया।

    नेपाल पुलिस ने बंद कराया नहर का पानी

    सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस द्वारा वाल्मीकीनगर के कंट्रोल रूम से मुख्य पश्चिमी नहर के पानी को बंद कराया गया। इसके बाद इसकी सूचना त्रिवेणी पुलिस चौकी को दी गई।

    घटना की सूचना मिलते ही अपने अन्य सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना के बारे में मौजूद लोगों से पूछताछ किया गया।

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली दोनों युवक मुख्य पश्चिमी नहर के सायफन के पास स्थित पेड़ के पास बैठे थे।

    इसी बीच, दोनों के बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों हाथापाई पर उतारू हो गये। लड़ाई-झगड़े के दौरान पैर फिसलने से दोनों नहर में गिर गये।

    युवकों की खोजबीन में जुटी पुलिस

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा बताया जा रहा है की दोनों युवक वाल्मीकीनगर के तीन नंबर पहाड़ के निवासी है। सोनू पॉल के पुत्र राजू पाल 23 वर्ष तथा दूसरे का नाम सुजीत पाल 20 वर्ष है।

    मुख्य पश्चिमी नहर में नेपाल पुलिस के द्वारा सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय निवासियों के सहयोग से दोनो युवकों की खोजबीन की जा रही है। अबतक दोनों युवक का शव बरामद नहीं हो पाया है।

    इधर घटना की सूचना मिलने पर स्वजन अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे जहां स्वजन को रो-राे कर बुरा हाल है।