विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़: 50 लाख के इनामी 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 हार्डकोर नक्सली समेत 10 महिलाएं भी शामिल

Published: Wed, 15 Oct 2025 01:15 PM (IST)

Chhattisgarh Naxals Surrender: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहाँ 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया ...और पढ़ें

नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। फाइल फोटो

नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। फाइल फोटो

HighLights

  1. नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।

  2. सुकमा में कमजोर हुआ नक्सलवाद ।

  3. 10 महिलाओं समेत 27 सक्रिय नक्सलियों ने डाले हथियार।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक और बड़ी जीत मिली है। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सक्रिय कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी नक्सलियों के सिर पर कुल मिलाकर 50 लाख का इनाम था।

सरेंडर करने वालों की लिस्ट में 2 हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं। 27 नक्सलियों में 10 महिलाएं और 17 पुरुष शामिल हैं। इनमें से 1 सीवायसीएम, 15 पार्टी सदस्य और 11 अग्र संगठन से जुड़े थे।

सिर पर था 50 लाख का इनाम

सभी 27 नक्सलियों पर 50 लाख रुपये का इनाम था। इनमें 1 माओवादी पर 10 लाख, 3 पर 8-8 लाख, 1 पर 3 लाख, 2 पर 2-2 लाख और 9 माओवादियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम था।

छत्तीसगढ़ शासन की “आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति”, “नियद नेल्ला नार योजना” और अंदरूनी इलाकों में बढ़ते सुरक्षा कैम्पों का बढ़ते दबदबे को आत्मसमर्पण के पीछे की वजह माना जा रहा है। इस आत्मसमर्पण में सीआरपीएफ (02, 74, 131, 151, 216, 217 वाहिनी) और कोबरा 203 बटालियन की अहम भूमिका।

गढ़चिरौली में कई नक्सलियों ने किया था आत्मसमर्पण

बता दें कि बीते दिन महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में भी बड़ी संख्या में नक्सलियों ने हथियार डाले थे। इनमें सोनू नामक खतरनाक नक्सली समेत 60 नक्सलियों के नाम शामिल थे।

यह भी पढ़ें- सोना-चांदी, कैश और लग्जरी कार... एमपी में रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के घर छापामारी में और क्या मिला?