विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

67 वर्ष के बुजुर्ग की 25 साल की प्रेमिका... लव स्टोरी का ऐसा दर्दनाक अंत; किसी को भी नहीं हुआ यकीन

Published: Mon, 25 Aug 2025 06:00 AM (IST)

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक हैरान करने वाली घटना घटी। 67 वर्षीय जगन्नाथ जांगड़े ने अपनी 26 वर्षीय प्रेमिका ...और पढ़ें

बुजुर्ग ने अपनी 26 वर्षीय प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बुजुर्ग ने अपनी 26 वर्षीय प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 67 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी 26 वर्षीय प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना 23 अगस्त की है।

करेलीबड़ी थाना पुलिस के अनुसार बुजुर्ग जगन्नाथ जांगड़े का पुष्पलता मारकंडे से प्रेम संबंध था। पुष्पलता तीन साल के बेटे के साथ जगन्नाथ के साथ ही रहती थी। उसका पति पिछले एक साल से जेल में बंद है।

जगन्नाथ को पुष्पलता के चरित्र पर संदेह था और इसी को लेकर उसने गुस्से में उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुष्पलता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

यह भी पढ़ें- करनाल में देवर ने घर में घुसकर भाभी पर किया जानलेवा हमला, ईंट से मारकर फोड़ा सिर; केस दर्ज