यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
करनाल में देवर ने घर में घुसकर भाभी पर किया जानलेवा हमला, ईंट से मारकर फोड़ा सिर; केस दर्ज
करनाल की शिव कॉलोनी में रामकिशन नामक एक व्यक्ति ने अपनी रिश्तेदार माया देवी पर घर में घुसकर जानलेवा हमला ...और पढ़ें

HighLights
- करनाल महिला पर देवर ने किया जानलेवा हमला
- ईंट से सिर फोड़ा, गंभीर हालत में भर्ती
- पुलिस ने मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
जागरण संवाददाता, करनाल। शिव कॉलोनी में महिला पर रिश्ते में देवर लगने वाले युवक ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। आरोपित ने महिला को थप्पड़ और मुक्के मारे, फिर ईंट से सिर फोड़ दिया।
महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 58 वर्षीय माया देवी कबाड़ बीनने का काम करती है।
रिश्ते में देवर रामकिशन के साथ पहले भी विवाद हो चुका है। माया देवी ने रामकिशन के खिलाफ पहले भी शिकायत की थी। इसी रंजिश में 23 अगस्त की रात करीब 9 बजे रामकिशन उनके घर में घुस आया और हमला कर दिया।
उसने बरामदे में रखी ईंट उठाकर माया देवी के सिर पर मारी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित रामकिशन पर केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
