Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉयफ्रेंड के साथ रहने के लिए घर से भागी थी किशोरी, Police Booth में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने किया रेप

    Updated: Sun, 02 Feb 2025 08:54 PM (IST)

    चेन्नई में एक नाबालिग की गुमशुदगी मामले में जांच कर रही पुलिस उस समय चौंक गई जब पता चला कि लड़की के साथ एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मदद के नाम पर रेप किया है। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड पर भी शादी के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ उसके रिश्तेदार के घर पर रह रही थी।

    Hero Image
    मदद करने के नाम पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने किया रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक 13 साल की लड़की को मदद करने का झांसा देकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसके साथ रेप किया।

    लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड पर भी रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रैफिक पुलिसकर्मी और बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

    घर से भागी थी किशोरी

    घटना चेन्नई के मायलापुर की है। यहां एक 13 वर्षीय किशोरी अपने घर से भाग गई। लड़की की मां ने पुलिस में उसके गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच कर रही पुलि्स ने जब उसकी लोकेशन ट्रैक की, तो वह अपने बॉयफ्रेंड के पास मिली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसे ट्रैक करते हुए पुलिस वहां पहुंची। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया है। आरोपी बॉयफ्रेंड की उम्र 16 साल है।

    ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी आरोपी

    • पुलिस को जांच में पता चला कि बॉयफ्रेंड के अलावा ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने भी लड़की का रेप किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 25 जनवरी की रात लड़की अपने घर से भाई गई थी। वह सीधे अपने बॉयफ्रेंड के घर पहुंची। लेकिन लड़के की मां ने उसे रखने से मना कर दिया।
    • इसके बाद वह मायलापुर में ही इधर-उधर घूम रही थी। बाद में वह फुटपाथ पर ही सो गई। वहां से गुजर रहे एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसे घर ड्रॉप करने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी रमन ने गाड़ी में ले जाकर उसका रेप किया।

    पुलिस बूथ में किया रेप

    इसके बाद वह उसे लेकर पुलिस बूथ में पहुंचा, जहां फिर से उसने लड़की का रेप किया। जब लड़की जोर-जोर से चीखने लगी, तो वह उसे छोड़कर भाग गया।

    बाद में इस डर से कि उसकी मां किसी और से उसकी शादी करा देंगी, वह दोबारा भाग गई और अपने बॉयफ्रेंड के साथ उसके रिश्तेदार के घर जाकर रहने लगी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें: 11वीं की छात्रा के साथ रेप, धर्म परिवर्तन कर निकाह का भी बनाया दबाव; अब पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

    comedy show banner