Chandrayaan-3 Images: चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बना भारत, तस्वीरों में देखें चंद्रयान-3 की पूरी यात्रा
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के दृढ़ संकल्प और वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों का सुपरिणाम है कि 41 दिन लंबी यात्रा व दिल की धड़कन बढ़ा देने वाली लैंडिंग प्रक्रिया के बाद अंतत चंद्रयान-3 मिशन से भारत चांद पर पहुंचने में सफल रहा। लैंडर (विक्रम) के सफलतापूर्वक चांद पर उतरने के साथ हम विश्व में ऐसा करने वाले मात्र चौथे देश बन गए हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारत ने आज चांद की सतह पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के साथ ही इतिहास रच दिया। भारत पूरी दुनिया में ऐसा करने वाला चौथा देश बना है। भारत से पहले रूस (पहले सोवियत संघ), अमेरिका और चीन चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चुके हैं।
इसरो (ISRO) ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 को लॉन्च किया था, जो अपने तय समय से 23 अगस्त को चांद पर सफल लैंडिंग करने में कामयाब रहा। आइए तस्वीरों में देखते हैं, चंद्रयान-3 की पूरी यात्रा...।
तस्वीरों में चंद्रयान-3 की सफल यात्रा
चंद्रयान-3 के लैंडर को तैयार किया जा रहा है। इसे चंद्रयान के जरिए चंद्रमा पर भेजा गया।
चंद्रयान-3 को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसरो के सैकड़ों वैज्ञानिकों की मदद से इसे तैयार किया गया है।
चंद्रयान-3 को अंतिम रूप दिए जाने के बाद लॉन्चिंग पैड पर ले जाने के लिए तैयार किया जा रहा है।
चंद्रयान-3 को एक वाहन की मदद से लॉन्चिंग पैड पर ले जाया जा रहा है, जहां से इसे लॉन्च किया गया।
चंद्रयान-3 लॉन्चिंग पैड पर चांद की सफर पर निकलने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
चंद्रयान-3 ने लॉन्चिंग पैड से सफल उड़ान भरी। इसके साथ ही इस मिशन से लोगों की उम्मीदें जुड़ गई।
बादलों को चीरते हुए चांद की सफर पर चंद्रयान-3 निकला, जो अपने तय समय से चांद पर पहुंचा है।
चंद्रयान-3 धरती की कक्षा का चक्कर लगाते हुए। इसके बाद चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हुई।
चंद्रयान-3 धरती का चक्कर लगाने के बाद तय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चांद की कक्षा में चक्कर लगाते हुए।
चंद्रयान-3 आज (23 अगस्त को) शाम 06.04 बजे चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंड किया और भारत ने इतिहास रचा।
चंद्रयान-3 ने चांद पर सफल लैंडिंग के बाद पहली तस्वीर भेजी, जिसका पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा था।
चंद्रयान-3 चांद की सतह पर सफलापूर्वक लैंड कर चुका है। मिशन के अगले चरण में अब प्रज्ञान रोवर चांद पर पानी और खनिज की खोज करेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।