Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद के बीच चंद्रकांत पाटिल और शंभुराज देसाई का बेलगावी का दौरा 6 दिसंबर को

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Fri, 02 Dec 2022 08:53 AM (IST)

    कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद मामले को लेकर बैठक हुई जिसके बाद महाराष्ट्र के दो मंत्रियों- चंद्रकांत पाटिल और शंभुराज देसाई को कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा मुद्दे के लिए नियुक्त किया गया था। दोनों मंत्री 03 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी का दौरा करने वाले थे लेकिन अब यह दौरा 6 दिसंबर को करेंगे।

    Hero Image
    चंद्रकांत पाटिल और शंभुराज देसाई का बेलगावी का दौरा 6 दिसंबर को

    मुंबई, एएनआई। कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद मामले को लेकर बैठक हुई, जिसके बाद महाराष्ट्र के दो मंत्रियों- चंद्रकांत पाटिल और शंभुराज देसाई को कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा मुद्दे के लिए नियुक्त किया गया था। दोनों मंत्री 03 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी का दौरा करने वाले थे लेकिन अब यह दौरा 6 दिसंबर को करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लंबे समय से चल रहा सीमा विवाद

    दरअसल, महाराष्ट्र और कर्नाटक- इन दो राज्यों की सीमा पर स्थित बेलगाम जिला जिसे बेलगावी भी कहा जाता है। यह विवाद भारत के बड़े राज्यों के सीमा विवादों में से एक है। इस जिले में बड़ी आबादी मराठी और कन्नड़ भाषा बोलती है और लंबे वक्त से यह क्षेत्र इस विवाद का केंद्र रहा है।

    बता दें कि 1956 में जब इन दो राज्यों का पुनर्गठन किया गया था, तो कुछ जिले कर्नाटक के अंतर्गत आए। इसके पहले यह क्षेत्र बॉम्बे जो अब महाराष्ट्र है, उसके अंतर्गत आते थे। जब यह मामला बढ़ गया तो केंद्र सरकार ने इस मामले को सुल्जहने के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व मुख्य न्यायाधीश मेहर चंद महाजन ने एक आयोग का गठन किया। यह मामला अभी तक सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और इसे लेकर इन दिनों विवाद और भी जयादा बढ़ गया है।

    यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के दाम में गिरावट, पेट्रोल-डीजल की कीमत में हुआ बदलाव?

    यह भी पढ़ें- Mohan Kapur: 57 साल के मोहन कपूर ने 14 साल की बच्ची को भेजी थी अपनी न्यूड तस्वीरें, एक्टर पर लगे कई संगीन आरोप