CBSE ने की बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम की घोषणा, 5 मार्च से शुरू होंगे एग्जाम
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू होने जा रही हैं।
By Kishor JoshiEdited By: Published: Wed, 10 Jan 2018 09:02 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jan 2018 09:10 PM (IST)
नई दिल्ली (जेएनएन)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं 05 मार्च 2018 से शुरू होंगी। बोर्ड ने बुधवार को कक्षा 12 और 10 की परीक्षाओं के कार्यक्रम का एलान किया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह की पाली में सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी।
कक्षा 12 का पहला पेपर 5 मार्च को अंग्रेजी का होगा और 12 अप्रैल को होम साइंस के पेपर के साथ परीक्षाएं खत्म होंगी। वहीं, दसवीं का पहला पेपर 5 मार्च को वोकेशनल विषयों का होगा और 4 अप्रैल को पेंटिंग के पेपर के साथ परीक्षाएं खत्म होंगी। इस साल कक्षा 12 और 10 के कुल 28.24 लाख छात्र बोर्ड परीक्षा देंगे। इनमें कक्षा 12 के 11,86,144 विद्यार्थी और कक्षा 10 के 16,38,552 विद्यार्थी शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें