Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Manipur News: भूमि संसाधन विभाग ने उठाया बड़ा कदम, मणिपुर में कुकी उग्रवादी समूह के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Tue, 21 May 2024 08:05 PM (IST)

    भूमि संसाधन विभाग के अवर सचिव मंगोलजाओ कामेई ने शिकायत में कहा कि राज्य में स्थित थांगजिंग पहाड़ी पर कुकी नेशनल फ्रंट (सैन्य परिषद) ने साइन बोर्ड लगाकर इसे थांगजिंग के नाम से वर्णित किया। यह मणिपुर के स्थानों के नाम अधिनियम 2024 और मणिपुर प्राचीन ऐतिहासिक स्मारक और पुरातत्व स्थल और अवशेष अधिनियम 1976 का उल्लंघन है। थांगजिंग ऐतिहासिक महत्व की पहाड़ी है।

    Hero Image
    मणिपुर भूमि संसाधन विभाग ने कुकी नेशनल फ्रंट पर लिया एक्शन (फाइल फोटो)

    पीटीआई, इंफाल। मणिपुर भूमि संसाधन विभाग ने उग्रवादी समूह कुकी नेशनल फ्रंट (सैन्य परिषद) के खिलाफ राज्य में दो विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ाने के लिए मुकदमा दर्ज कराया है। भूमि संसाधन विभाग के अवर सचिव मंगोलजाओ कामेई की शिकायत पर इंफाल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कामेई ने शिकायत में कहा कि राज्य में स्थित थांगजिंग पहाड़ी पर कुकी नेशनल फ्रंट (सैन्य परिषद) ने साइन बोर्ड लगाकर इसे थांगजिंग के नाम से वर्णित किया। यह मणिपुर के स्थानों के नाम अधिनियम 2024 और मणिपुर प्राचीन ऐतिहासिक स्मारक और पुरातत्व स्थल और अवशेष अधिनियम 1976 का उल्लंघन है। थांगजिंग ऐतिहासिक महत्व की पहाड़ी है।

    दो विभिन्न समूहों में दुश्मनी बढ़ाने का भी लगा आरोप

    कला एवं संस्कृति विभाग चूड़चंद्रपुर खौपम संरक्षित वन के अधीन आने वाले इस स्थल को प्रासंगिक अधिनियमों के अधीन संरक्षित स्थल घोषित कर रखा है। शिकायत में आपराधिक साजिश, धार्मिक मान्यताओं का अपमान कर धार्मिक भावनाओं को तोड़ दो विभिन्न समूहों में दुश्मनी बढ़ाने का भी आरोप लगाया गया है। यह मामला चूड़चंद्रपुर के खौपम थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Prajwal Video Case: क्या रद होगा प्रज्वल रेवन्ना का पासपोर्ट? गिरफ्तारी वारंट के बीच कर्नाटक सरकार ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र