विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, अकासा एअरलाइन के विमान से कार्गो ट्रक की टक्कर; मच गई अफरा-तफरी

Published: Mon, 14 Jul 2025 07:44 PM (IST)

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा टल गया। हवाई अड्डे पर बर्ड ग्रुप का एक ...और पढ़ें

अकासा एअरलाइन के विमान से कार्गो ट्रक की टक्कर। (फाइल फोटो)
अकासा एअरलाइन के विमान से कार्गो ट्रक की टक्कर। (फाइल फोटो)

पीटीआई, मुंबई। सोमवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक हादसा होने से बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हवाई अड्डे पर बर्ड ग्रुप का एक मालवाहक वाहन हवाई अड्डे पर खड़े आकाश एयर विमान के पंख से टकरा गया। इस टक्कर के बाद विमान के दाहिने पंख में कुछ नुकसान पहुंचा है।

गनीमत इस बात की रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस घटना से यात्रियों या कर्मचारियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

कैसे हुई टक्कर?

बताया जा रहा है कि इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सूत्रों के अनुसार, यह घटना सोमवार तड़के उस समय घटी जब एअरलाइन की उड़ान संख्या क्यूपी-1736 बेंगलुरु से यहां पहुंची थी और सामान तथा सामान को उतारा जा रहा था।

इसी समय इस कार्गो ट्रक के चालक ने बोइंग 737-मैक्स विमान के पंख की ऊंचाई का गलत अनुमान लगाया। जिसके कारण ये कार्गो वाहन विमान के पंख से टकरा गया।

एअरलाइन ने जारी किया बयान

इस घटना के बाद एअरलाइन कंपनी का बयान भी सामने आया है। अकासा एअर ने बताया कि एक थर्ड पार्टी ग्राउंड हैंडलर, एक कार्गो ट्रक चलाते समय, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़े अकासा एयर के एक विमान के संपर्क में आ गया। विमान की अभी गहन जांच की जा रही है।

वहीं, आगे एअरलाइन कंपनी ने कहा कि वह तीसरे पक्ष के ग्राउंड हैंडलर के साथ घटना की जांच कर रही है। जानकारी दें कि दिल्ली स्थित बर्ड ग्रुप की कंपनी, बर्ड वर्ल्डवाइड फ्लाइट सर्विसेज, अकासा एअर के लिए ग्राउंड हैंडलिंग का काम करती है।

यह भी पढ़ें- Pet Travel Rules: फ्लाइट और ट्रेन में पालतू जानवरों को ले जाने के क्‍या हैं नियम, यहां जानें रेलवे और एयरलाइन की गाइडलाइन

यह भी पढ़ें- UP News: गोरखपुर एयरपोर्ट अकासा की उड़ानें रद्द, यात्री परेशान; वजह हैरान करने वाली