Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूएन लेखा परीक्षक पैनल के उपाध्यक्ष बने भारत के CAG गिरीश चंद्र मुर्मु

    By AgencyEdited By: Manish Negi
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 08:30 PM (IST)

    Girish Chandra Murmu भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) गिरीश चंद्र मुर्मु साल 2024 के लिए संयुक्त राष्ट्र लेखा परीक्षक पैनल के उपाध्यक्ष चुने गए हैं। मुर्मू मई 2023 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के बाहरी लेखापरीक्षक (एक्सटर्नल ऑडिटर) चुने गए थे। कनाडा चिली फ्रांस चीन जर्मनी भारत इंडोनेशिया इटली फिलीपींस रूस स्विटजरलैंड और ब्रिटेन के प्रतिनिधि पैनल में शामिल हैं।

    Hero Image
    गिरीश चंद्र मुर्मु बने यूएन लेखा परीक्षक पैनल के उपाध्यक्ष (फाइल तस्वीर)

    एएनआई, न्यूयॉर्क। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) गिरीश चंद्र मुर्मु को 2024 के लिए संयुक्त राष्ट्र लेखा परीक्षक पैनल का उपाध्यक्ष चुना गया है। उनका चयन बाहरी ऑडिट के प्रति उच्चतम मानकों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और वैश्विक ऑडिट परिदृश्य को आकार देने में सक्रिय भूमिका को रेखांकित करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के कैग गिरीश चंद्र मुर्मु ने 20-21 नवंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित बाहरी लेखा परीक्षकों के पैनल के 63वें सत्र में भाग लिया। बाहरी लेखा परीक्षकों के पैनल में वैश्विक स्तर पर 12 सर्वोच्च ऑडिट संस्थानों (एसएआई) के प्रमुख शामिल हैं।

    विशेष एजेंसियों के ऑडिट करता है पैनल

    कनाडा, चिली, फ्रांस, चीन, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, फिलीपींस, रूस, स्विटजरलैंड और ब्रिटेन के प्रतिनिधियों वाला यह पैनल संयुक्त राष्ट्र सचिवालय, फंड, कार्यक्रमों और विशेष एजेंसियों के ऑडिट करता है। बैठक में मुर्मु ने संयुक्त राष्ट्र संस्थाओं को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण वित्तीय और प्रबंधन मुद्दों पर चर्चा का नेतृत्व किया।

    पैनल बैठक से इतर मुर्मु ने दो एसएआई के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कौर डेस काम्पटेस (फ्रांस की सर्वोच्च आडिट संस्था) के पहले अध्यक्ष पियरे मोस्कोविसी संग बैठक की। मुर्मु और पैनल सदस्यों ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस से भी मुलाकात की।

    बता दें कि गिरीश चंद्र मुर्मू इसी साल मई में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के बाहरी लेखापरीक्षक (एक्सटर्नल ऑडिटर) चुने गए थे।

    ये भी पढ़ें:

    जीएसटी के फेसलेस आकलन में लग सकता है समय, नीतिगत स्तर पर करने होंगे कुछ बदलाव