विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हमने कहा था...', CAA लागू होने पर पहली बार बोले अमित शाह, कांग्रेस को दिखाया आईना

Published: Tue, 12 Mar 2024 03:24 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2024 04:02 PM (IST)

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 70 साल तक राम मंदिर के मुद्दे को अटकाती रही लटकाती रही भटकाती ...और पढ़ें

सीएए न‍ियमों के लागू होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अम‍ित शाह ने मंगलवार को प्रसन्‍नता जाह‍िर की है।
सीएए न‍ियमों के लागू होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अम‍ित शाह ने मंगलवार को प्रसन्‍नता जाह‍िर की है।

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सीएए न‍ियमों के लागू होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अम‍ित शाह ने मंगलवार को प्रसन्‍नता जाह‍िर की है। उन्होंने कहा कि हमने अपना वादा पूरा किया है। हमने कहा था कि हम सीएए कानून को लागू करेंगे। कांग्रेस पार्टी सीएए का विरोध करती थी। हमारे संविधान निर्माताओं का वादा था कि बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से जो प्रताड़ित शरणार्थी आएंगे, हम उन्हें नागरिकता देंगे।

यह भी पढ़ें: CAA Online Portal: भारतीय नागरिकता के लिए यहां और ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई, सरकार ने लॉन्च की वेबसाइट

गृह मंत्री ने कहा, "कांग्रेस पार्टी तुष्टीकरण, वोट बैंक की राजनीति के कारण सीएए कानून का विरोध करती थी। लाखों लोग अपना धर्म बचाने के लिए इस देश में आए। प्रधानमंत्री मोदी ने उनको नागरिकता देकर उनको सम्मान देने का काम किया है।" शाह ने आगे कहा, "हमने दूसरा वादा किया था कि हम कश्मीर से धारा-370 को समाप्त कर देंगे। 70 साल से कांग्रेस पार्टी धारा-370 को लेकर चलती थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने 5 अगस्त, 2019 को धारा-370 समाप्त कर दिया।

राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 70 साल तक राम मंदिर के मुद्दे को अटकाती रही, लटकाती रही, भटकाती रही। कांग्रेस ने मंदिर नहीं बनाया और जब इन्हें राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया, तो वोट बैंक की लालच में इन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार किया।

यह भी पढ़ें: CAA के विरोध में उतरा ये एक्टर, मुख्यमंत्री से इस राज्य में लागू नहीं करने की अपील की

उन्होंने कहा कि मोदी ने देश को राजनीतिक स्थिरता देने का काम किया है। आया राम, गया राम की राजनीति को समाप्त कर एकछत्र नेतृत्व में पूर्ण बहुमत वाली 10 साल तक सरकार चलाई है। इन 10 वर्षों में मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।