Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Space Budget 2025: स्पेस सेक्टर में लगेगी नई उड़ान, अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए बजट में 372 करोड़ की वृद्धि

    Updated: Sat, 01 Feb 2025 11:30 PM (IST)

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश किया। आज के बजट में अंतिक्ष क्षेत्र को लेकर भी कई एलान किए गए। अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए बजट में 372 करोड़ की वृद्धि की गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिक्ष विभाग के लिए बजट में इस बार 372 करोड़ रुपये की वृद्धि की है। इस बजट में पूंजीगत व्यय के लिए 6103 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

    Hero Image
    अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए बजट में 372 करोड़ की वृद्धि। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

    आईएएनएस, नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिक्ष विभाग के लिए बजट में इस बार 372 करोड़ रुपये की वृद्धि की है। इस बार के बजट में अंतरिक्ष विभाग के लिए 13,415.20 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की गई, जबकि पिछली बार 13,042.75 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवीनतम बजट में अंतरिक्ष अनुसंधान पर पूंजीगत व्यय के लिए 6,103 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इस कदम से उपग्रह प्रक्षेपण और अंतरिक्ष मिशन सहित विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

    इसरो कई अंतरिक्ष मिशन की तैयारी में

    यह बढ़ा हुआ बजट ऐसे समय में आया है जब भारत भावी प्रमुख अंतरिक्ष प्रक्षेपणों की प्रतीक्षा कर रहा है। इसमें गगनयान (भारत का मानव अंतरिक्ष यान मिशन), चंद्र मिशन, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना और चंद्रयान-4 शामिल हैं।

    इस बढ़े हुए निवेश से अंतरिक्ष-आधारित अनुप्रयोगों को कृषि, आपदा प्रबंधन और शहरी नियोजन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकीकृत करने की उम्मीद है। यह पिछले बजटों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है और भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को पुष्ट करता है।

    अंतरिक्ष बजट में फंडिंग होंगे कई लाभ

    केंद्रीय बजट 2024-25 में अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए 13,042.75 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। भारत के अंतरिक्ष उद्योग में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1,000 करोड़ रुपये का उद्यम पूंजी कोष भी पिछले साल लॉन्च किया गया था।

    अंतरिक्ष बजट में फंडिंग में यह वृद्धि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत की प्रभावशाली उपलब्धियों मसलन सफल चंद्रयान-3 चंद्र मिशन और आदित्य-एल1 सौर अवलोकन परियोजना के बाद हुई है, जो देश की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमताओं को रेखांकित करती है।

    यह भी पढ़ें: Rail Budget 2025: 200 वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण को मंजूरी, रेलवे को 2.52 लाख करोड़ रुपये आवंटित; जानिए और क्या है खास

    यह भी पढ़ें: सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के बजट में मामूली बढ़ोतरी, बीओटी मॉडल पर रहेगा जोर; पढ़ें क्या होंगे बदलाव