विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Budget 2024: बजट में मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात, आवास योजना को लेकर सरकार ने कर दिया ये एलान

Published: Thu, 01 Feb 2024 12:09 PM (IST)

मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश कर रही है। निर्मला सीतारमण चुनावी साल होने के चलते अपने ...और पढ़ें

Budget 2024: बजट में मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात
Budget 2024: बजट में मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात

HighLights

  1. निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट 2024-25
  2. मध्यम वर्ग के लिए कर दी ये बड़ी घोषणा

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश कर रही है। Nirmala Sitharaman चुनावी साल होने के चलते अपने अंतरिम बजट में कई लोकलुभावन घोषणाएं कर रही हैं।

इस बजट से आम आदमी को भी कई उम्मीदें हैं। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी सरकार की उपलब्धियों पर भी बात की।

बता दें कि चुनावी साल होने के चलते ये पूर्ण बजट की जगह अंतरिम बजट है। वित्त मंत्री सीतारमण का ये पहला अंतरिम बजट भी है।

संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि "कोविड के बावजूद हमने पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा किया है। 2 करोड़ घर अगले 5 साल में और बनाए जाएंगे।"

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार योग्य मध्यम वर्ग के लिए अपना घर खरीदने या बनाने के लिए एक आवास योजना शुरू करेगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना में दो करोड़ घर और बनेंगे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश की इकोनॉमी सही दिशा में है। पारदर्शी शासन पर हमारी सरकार का फोकस है। वित्त मंत्री 20 मिनट तक केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाईं और भारत के विकास की रफ्तार पर चर्चा की। निर्मला ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगले 5 साल में ग्रामीण इलाकों में दो करोड़ और घर बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Budget 2024: किसानों, महिलाओं और युवाओं को बजट से क्या मिला, पढ़ें मोदी सरकार के बड़े एलान

यह भी पढ़ें- Women Budget 2024: तीन तलाक को किया खत्म, सर्वाइकल कैंसर के लिए बच्चियों को मुफ्त टीकाकरण; बजट में क्या-क्या?