विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Women Budget 2024: बजट में आशा कार्यकर्ताओं को क्या मिला? महिलाओं समेत इन तीन वर्गों के लिए किए गए ये एलान

Published: Thu, 01 Feb 2024 11:13 AM (IST)

Budget 2024-25 for Women and Child welfare लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट की घोषणा 1 फरवरी 2024 को वित्त ...और पढ़ें

Women and Child welfare Budget महिला बजट 2024
Women and Child welfare Budget महिला बजट 2024

HighLights

  1. आयुष्मान भारत में कवर होंगी आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
  2. सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए मोदी सरकार लेकर आई टीकाकरण
  3. हेल्थ सेक्टर में देश के मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढेंगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Women Budget 2024 (महिला बजट):  लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट 2024 की घोषणा 1 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किया गया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होने के कारण आम जनता को इससे काफी उम्‍मीदें थी। हालांकि, निर्मला सीतारमण ने इस बार बड़ी घोषणाओं से परहेज किया। 

इस बजट के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल को एक व्यापक कार्यक्रम के तहत लाया जाएगा। बेहतर पोषण वितरण, प्रारंभिक बचपन की देखभाल और विकास के लिए सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों के उन्नयन में तेजी लाई जाएगी। टीकाकरण के प्रबंधन और गहनता के लिए नए डिजाइन किए गए यू-विन प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाएगा। मिशन इंद्रधनुष के प्रयासों को आगे बढ़ाया जाएगा।

वहीं, बात करें हेल्थ सेक्टर की तो सरकार की देश में अधिक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की योजना है।सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए मोदी सरकार टीकाकरण लेकर आई है। साथ ही इस बीमारी से बचाने के लिए बालिकाओं के लिए मुफ्त टीकाकरण दिया जाएगा।

इसके साथ ही मोदी सरकार ने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 2028 तक चालू रखने का ऐलान किया है। वहीं, पीएम स्कूल (पीएम-श्री) से बच्चों का समग्र विकास हुआ है। स्किल इंडिया में 1.4 करोड़ युवाओं का परिक्षण किया गया। 22.2 लाख करोड़ रुपये के पीएम मुद्रा लोन भी मंजूर हुए। 

महिलाओं समेत इन तीन वर्गों के लिए किए गए ये एलान

  • आंगनवाड़ी कर्मचारियों को आयुष्मान भारत की सुविधा।
  • आयुष्मान भारत में कवर होंगी आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता। 
  • मार्त एवं शिशु देखरेख की योजनाओं को व्यापक कार्यक्रम के अंतगर्त लाया गया।
  • सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए मोदी सरकार लेकर आई टीकाकरण।
  • लड़कियों को इस बीमारी से बचाने के लिए मुफ्त टीकाकरण दिया जाएगा।
  • नए यू-विन प्लेटफॉर्म से तेज होगा टीकाकरण।
  • हेल्थ सेक्टर में देश के मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढेंगी।
  • मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए नई समिति का होगा गठन।
  • आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा कर्मी और आंगनवाड़ी कर्मचारियों को सुविधा दी जाएगी।
  • एक करोड़ महिलाओं को बनाया गया लखपति दीदी
  • बीते 10 सालों में 30 करोड़ मुद्रा योजना का लोन महिला उद्यमियों को दिया गया।
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार काफी काम कर रही।
  • आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। हमने तीन तलाक को खत्म किया है।
  • 1 करोड़ महिलाएं बनी लखपति दीदी, 2 करोड़ से इसका लक्ष्य बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है। 
  • 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। 
  • महिलाओं का उद्यमशीलता 28 प्रतिशत बढ़ी।
  • डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए लोगों को 34 लाख करोड़ रुपये दिए। 
  • शासन, विकास और जनकल्याण के ट्रैक रिकॉर्ड काफी बेहतर रहे है। 
  • महिलाओं के सशक्तीकरण ने पिछले 10 वर्षों में गति पकड़ी है।
  • महिला उद्यमियों को 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण दिए गए हैं।
  • उच्च शिक्षा में महिला नामांकन 10 वर्षों में 28% बढ़ गया है।
  • एसटीईएम पाठ्यक्रमों (STEM विषय) में लड़कियों और महिलाओं को लाभ हुआ है। यह 43% नामांकन है, जो दुनिया में सबसे अधिक में से एक है।

यह भी पढ़ें: Budget 2024 में चार जातियों पर फोकस, यहां पढ़िए किसे दी क्‍या सौगात

यह भी पढ़ें: Budget 2024: दो करोड़ लोगों को मिलेगा घर, किसानों; महिलाओं और मिडिल-क्लास को बजट में क्या मिला, पढ़ें मोदी सरकार के बड़े एलान