Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    VIDEO: 'कुछ वीर कर्म से महान...', इंडिगो की फ्लाइट में BSF जवान का हुआ सम्मान; तालियों की आवाज से गूंज उठा पूरा विमान

    Updated: Wed, 11 Jun 2025 03:42 PM (IST)

    इंडिगो विमान में बीएसएफ अधिकारी राजप्पा बीडी को सम्मानित किया गया। ऑपरेशन सिंदूर में उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए यात्रियों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। 10 जून को दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में यह सम्मान दिया गया। बीएसएफ ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जिसमें राजप्पा बीडी के राष्ट्र के प्रति समर्पण की सराहना की गई है।

    Hero Image
    इंडिगो की फ्लाइट में BSF जवान का हुआ सम्मान। (फोटो- सक्रीनग्रैब)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिगो एअरलाइन के एक विमान के भीतर की एक तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। दरअसल, मंगलवार को विमान के भीतर अचानक तालियों गूंज उठी। विमान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान साहस दिखाने वाले एक बीएसएफ अधिकारी राजप्पा बीडी यात्रा कर रहे थे। विमान में यात्रा कर रहे यात्रियों ने उनके अद्भुत साहस के लिए उन्हें तालियों से सम्मानित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि 10 जून को दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट में अटेंडेंट ने माइक से एक घोषणा की। इस घोषणा के दौरान राजप्पा बीडी की वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सलाम किया गया। जिसका एक वीडियो बीएसएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।

    लोगों का दिल जीत रहा वीडियो

    बीएसएफ द्वारा शेयर किए गए वीडियो के साथ लिखा गया, '"कुछ वीर जन्म से नहीं, कर्म से महान बनते हैं", दिनांक 10 जून 2025, इंडिगो दिल्ली-बेंगलुरु के विमान कर्मी दल द्वारा बीएसएफ की 165 बटालियन के सहायक उप निरीक्षक राजप्पा बी.डी. द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर में किये गए वीरोचित कार्य का पुनः स्मरण, उनकी कर्तव्यनिष्ठा और देश के लिए समर्पण का सम्मान है। सीमा सुरक्षा बल, अपने बहादुर सीमा प्रहरी को सम्मान देने की इंडिगो की इस पहल के लिए उनका आभार व्यक्त करता है। सीमा सुरक्षा बल राष्ट्र रक्षा एवं राष्ट्र निर्माण हेतु समर्पित है।"

    इंडिगो ने अपनी घोषणा में क्या कहा?

    विमान में घोषण का दौरान कहा गया कि इस उड़ान में एक बेहद खास यात्री का सम्मान हमारे लिए गौरव की बात है। सात और आठ मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा सुरक्षा बल की 165वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक राजप्पा बीडी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलीबारी के बीच अपने साथियों करते हुए गंभीर चोट खाई। उनके साहसिक और निस्वार्थ काम के लिए आइए हम उनका सम्मान करते हैं। वहीं, जैसे ही 'कुछ वीर जन्म से नहीं, कर्म से महान बनते हैं...', वाक्य विमान में गूंजा तो पूरा विमान तालियों की गड़गड़ाहट की आवाज से गूंज उठा।

    यह भी पढ़ें: आपका ट्रेन टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं... अब 4 घंटे पहले नहीं मिलेगी जानकारी; देशभर में बदलने जा रहा नियम

    यह भी पढ़ें: कर्नाटक में बेल्लारी के कांग्रेस सांसद और 3 विधायकों के खिलाफ ED की छापामारी, वाल्मीकि केस से जुड़ा है कनेक्शन