विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 4 की मौत; रिएक्टर फटने से हुआ बड़ा हादसा

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Wed, 03 Apr 2024 08:20 PM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2024 08:26 PM (IST)

संगारेड्डी जिले के चंदुर गांव में एसबी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड में बुधवार को आग लगने के बाद भीषण विस्फोट हुआ है। ...और पढ़ें

तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट (Image: ANI)
तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट (Image: ANI)

एएनआई, संगारेड्डी (तेलंगाना)। संगारेड्डी जिले के चंदुर गांव में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के बाद भीषण विस्फोट हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 1 गंभीर रूप से घायल हुआ है। बता दें कि यह आग एसबी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड में लगी है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है। 

हदनूर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एक केमिकल फैक्ट्री एसबी ओरेगनिक्स प्राइवेट लिमिटेड में विस्फोट से आग लग गई। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है।

रिएक्टर फटने से लगी थी आग फिर हुआ विस्फोट

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने संगारेड्डी जिले की एक फैक्ट्री में हुई आग दुर्घटना की समीक्षा की है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को समझाया कि आग रिएक्टर फटने से लगी है। मुख्यमंत्री कार्यालय के हवाले से बताया गया कि सीएम ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को तुरंत बचाव कार्य तेज कर आग पर काबू पाने का आदेश दिया। उन्होंने जिला अधिकारियों को दुर्घटना में घायलों को चिकित्सा देखभाल प्रदान करने का भी निर्देश दिया है।