Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बजट का देशभर में प्रचार करेगी भाजपा, केंद्रीय मंत्री दो दिन बड़े शहरों में करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

    By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Thu, 02 Feb 2023 05:19 PM (IST)

    गुरुवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंत्रियों के साथ बैठक की और इस कार्यक्रम का विवरण तैयार किया। सूत्रों के अनुसार बताया गया कि मेगा बजट रीच आउट कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर जम्मू जाएंगे जबकि पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी कोच्चि जाएंगे।

    Hero Image
    गुरुवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंत्रियों के साथ बैठक की और इस कार्यक्रम का विवरण तैयार किया।

    नई दिल्ली, एएनआई। भाजपा की ओर से बजट के प्रविधानों को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरे भारत में 4 और 5 फरवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य है कि लोगों को पता चल सके कि उम्र, जाति, पंथ और पेशे से परे प्रत्येक नागरिक के लिए बजट का क्या मतलब है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री देश भर में यात्रा करेंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभी केंद्रीय मंत्री लोगों से करेंगे बातचीत

    पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने गुरुवार को कहा, 'इस पहुंच कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री बजट पर एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और साथ ही प्रमुख नागरिकों और बुद्धिजीवियों सहित सभी तबके के लोगों के साथ बातचीत करेंगे।'

    पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंत्रियों को दिया कार्यक्रम का विवरण

    वहीं गुरुवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंत्रियों के साथ बैठक की और इस कार्यक्रम का विवरण तैयार किया। सूत्रों के अनुसार, बताया गया कि मेगा बजट रीच आउट कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर जम्मू जाएंगे जबकि पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी कोच्चि जाएंगे।

    इन मंत्रियों के नाम आए सामने

    इसके अलावा, केंद्रीय उद्यमिता, कौशल विकास, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव बी. चंद्रशेखर कोयम्बटूर जाएंगे। वहीं केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रायपुर जाएंगे, जबकि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भोपाल और पीयूष गोयल बेंगलुरु पहुंचकर कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। बता दें कि इसके साथ ही अन्य मंत्रियों के कार्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं।

    बुधवार को पेश किया गया था बजट 2023

    आपको मालूम हो कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट 2023 पेश किया, जो संभवत: अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का आखिरी बजट होगा। इस बजट में पिछले एक दशक में पूंजीगत व्यय में इसकी सबसे बड़ी छलांग का अनावरण किया गया, वहीं वित्त मंत्री ने कहा कि राजकोषीय घाटा अगले साल गिर जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े ऐलान किए।

    यह भी पढ़ें- महिलाओं के लिए विशेष बचत योजना, बुजुर्गों को भी राहत, मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 10 लाख करोड़ की घोषणा

    यह भी पढ़ें- Fact Check: बिहार के पूर्णिया में पाकिस्तानी झंडा नहीं, इस्लामी झंडा फहरा रहा था