Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के भोजराज ने जीती छत्तीसगढ़ की अनंतगढ़ विधानसभा सीट

    By Edited By:
    Updated: Sat, 20 Sep 2014 12:43 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ की अनंतगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में एक बार फिर भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है। इस सीट से भाजपा के भोजराज नाग ने अपने निकटतम प्रतिद ...और पढ़ें

    Hero Image

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की अनंतगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में एक बार फिर भाजपा ने जीत का परचम लहरा दिया है। इस सीट से भाजपा के भोजराज नाग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अंबेडकर पार्टी ऑफ इंडिया के रूपधर पुडो को करीब पचास हजार मतों से हराया। नाग ने आज सुबह शुरू हुई मतगणना के कुछ देर बाद ही रूपधर से अच्छी खासी बढ़त बना ली थी। पंद्रह चरणों की मतगणना के बाद नाग को विजयी घोषित किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां पर 13 सितंबर को हुए उपचुनाव में करीब 5873 फीसद वोट गिरे थे। इस सीट से करीब चौदह उम्मीदवार मैदान में थे। लेकिन अंत में केवल दो उम्मीदवार ही मैदान में शेष बचे थे। इस सीट से भाजपा के विक्रम उसेंडी ने लोकसभा चुनाव में जीत के बाद इस्तीफा दे दिया था। वह कांकेर सीट से सांसद चुने गए हैं। कांग्रेस ने भी इस सीट से मंटूराम पवार को मैदान में उतारा था लेकिन उन्होंने अंतिम दिन अपना नाम वापस ले लिया था।

    पढ़ें: उपचुनाव के नतीजे भाजपा के लिए चेतावनी

    यूपी में कांग्रेंस को नहीं मिली संजीवनी