Lok Sabha Elections: कोयंबटूर से अन्नामलाई तो चेन्नई साउथ से पूर्व राज्यपाल लड़ेंगी चुनाव, BJP प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी
Lok Sabha Elections 2024 भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को नौ उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इस सूची में अन्नामलाई एल मुरुगन जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। भाजपा ने चेन्नई दक्षिण से टी सुंदरराजन को जबकि कोयंबटूर से अन्नामलाई को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा नीलगिरी से एल. मुरुगन को प्रत्याशी बनाया गया है।
एएनआई, नई दिल्ली। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को नौ उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इस सूची में अन्नामलाई, एल मुरुगन जैसे तमिलनाडु के दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। भाजपा ने कोयंबटूर से अन्नामलाई को, जबकि नीलगिरी से एल. मुरुगन को चुनावी मैदान में उतारा है।
यहां देखिये पूरी लिस्ट
क्रमांक | लोकसभा सीट | उम्मीदवार |
1 | चेन्नई साउथ | टी सुंदरराजन |
2 | चेन्नई सेंट्रल | विनोद पी सेल्वम |
3 | कोयंबटूर | अन्नामलाई |
4 | नीलगिरी | एल. मुरुगन |
5 | वेल्लोर | एसी शानमुगम |
6 | कृष्णागिरी | सी नरसिम्हन |
7 | पेरमबलुर | टी आर. पारिवेनधर |
8 | तिरुनेलवेली | नैनर नागेंद्रन |
9 | कन्याकुमारी | पॉन. राधाकृष्णन |
टी सुंदरराजन को भी मिला टिकट
दो दिन पहले तमिलनाडु के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने वाली टी सुंदरराजन को भी भाजपा ने टिकट दिया है। बता दें कि राज्यपाल का पद छोड़ने के बाद सुंदरराजन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद भाजपा ने गुरुवार को उन्हें चेन्नई साउथ से चुनावी मैदान में उतारा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु यात्रा के दौरान सुंदरराजन से मुलाकात की थी।
The Central Election Committee of the Bharatiya Janata Party has decided the following names for the ensuing General Elections to the Lok Sabha. Here is the third list. pic.twitter.com/5beaatODJh— BJP (@BJP4India) March 21, 2024