Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कावेरी नदी का जल छोड़ने पर कर्नाटक सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, कुमारस्वामी भी हुए शामिल

    By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 09:32 PM (IST)

    पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा बेंगलुरु शहर में गांधी प्रतिमा के निकट कावेरी जल बंटवारे के मुद्दे पर बुधवार को राज्य सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार को तमिलनाडु के एजेंट की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए। उन्हें वास्तविक तथ्यों की जानकारी का अहसास होना चाहिए। हमारे यहां लगभग सभी तालाब सूखे पड़े हैं।

    Hero Image
    जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख कुमारस्वामी भी प्रदर्शन में हुए शामिल

    बेंगलुरु, एएनआइ। तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का जल छोड़ने पर भाजपा ने बुधवार को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) प्रमुख एचडी कुमारस्वामी भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या कहा बीएस येदियुरप्पा ने ?

    पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा बेंगलुरु शहर में गांधी प्रतिमा के निकट कावेरी जल बंटवारे के मुद्दे पर बुधवार को राज्य सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार को तमिलनाडु के एजेंट की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए। उन्हें वास्तविक तथ्यों की जानकारी का अहसास होना चाहिए। हमारे यहां लगभग सभी तालाब सूखे पड़े हैं। यहां तक कि पीने के लिए भी पानी नहीं है। पीएम इसमें दखल नहीं दे सकते हैं। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। उनके लिए हस्तक्षेप करना संभव नहीं है।

    यह भी पढ़ें- PM Modi: 'जब-जब मैंने उठाई महिलाओं के हक में आवाज, विपक्ष ने उड़ाया मेरा मजाक'; वडोदरा में बरसे पीएम मोदी

    कर्नाटक को तमिलनाडु के लिए छोड़ा जा रहा जल रोकना पड़ेगा: सूर्या

    बेंगलुरु दक्षिण से सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कर्नाटक को तमिलनाडु के लिए छोड़ा जा रहा जल रोकना पड़ेगा। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित सुरक्षित रखने में विफल रही है। वे अब राज्य के किसानों की जिंदगी से खेल रही है। यही कारण है कि जद (एस) और भाजपा प्रदर्शन कर रही है।

    यह भी पढ़ें- Delhi CM Bungalow Renovation: सीएम के सरकारी बंगले के नवीनीकरण में हुए खर्चे की जांच करेगी CBI, दर्ज किया केस