Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निशिकांत दुबे का पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार, बोले- हर मोर्चे पर पाक को दी शिकस्त

    By Agency Edited By: Chandan Kumar
    Updated: Tue, 10 Jun 2025 11:33 PM (IST)

    भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे युद्ध और कूटनीतिक मोर्चे पर हार मिली है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सैन्य संघर्षों और अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने में असफलता मिली है। सऊदी अरब आतंकवाद के खिलाफ है और जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहा है। भारत युद्ध नहीं चाहता लेकिन कमजोर नहीं है।

    Hero Image
    भाजपा सांसद ने कहा, ''सऊदी अरब आतंकवाद के खिलाफ है।

    एएनआई, नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे युद्ध के मैदान और कूटनीतिक मोर्चे पर भी झटके लगे हैं। इसका अर्थ है कि उसे बार-बार हार का सामना करना पड़ा है - न केवल अपने सैन्य संघर्षों में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने के अपने प्रयासों में भी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निशिकांत दुबे पार्टी के वरिष्ठ नेता बैजयंत पांडा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। उन्होंने पारंपरिक रूप से करीबी सहयोगियों के बीच पाकिस्तान के घटते समर्थन को भी रेखांकित किया।

    'आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'

    सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के बारे में उन्होंने कहा, ''पहलगाम आतंकी हमले और आपरेशन ¨सदूर के बाद आतंकवाद के खिलाफ जीरो टालरेंस के भारत के संदेश को पहुंचाने के लिए हमारे प्रतिनिधिमंडल ने सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत और अल्जीरिया का दौरा किया।''

    भाजपा सांसद ने कहा, ''सऊदी अरब आतंकवाद के खिलाफ है। वह जीरो टालरेंस की नीति पर चल रहा है। पाकिस्तान कूटनीतिक मोर्चे पर परेशान है। यही वजह है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को सऊदी अरब जाना पड़ा।''

    'न केवल चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था...'

    पाकिस्तान के साथ भारत की शत्रुता समाप्त करने के बारे में पूछे जाने पर निशिकांत दुबे ने कहा, ''भारत युद्ध की ओर नहीं जाना चाहता। भारत भगवान बुद्ध और महात्मा गांधी का देश है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम कमजोर हैं। हमने दुनिया को दिखा दिया है कि हम आज न केवल चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं, बल्कि हम रणनीतिक रूप से भी बहुत मजबूत हैं।''

    यह भी पढ़ें: विदेश से लौटे प्रतिनिधिमंडल से पीएम मोदी ने की मुलाकात, पाक पोषित आतंकवाद को बेनकाब करने के मिशन पर लिया फीडबैक