विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnataka: बीजेपी विधायक हरीश पुंजा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज

Published: Mon, 05 May 2025 02:00 AM (GMT+05:30)

बीजेपी विधायक हरीश पुंजा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल उनके खिलाफ एक धार्मिक आयोजन के दौरान भड़काऊ भाषण देने ...और पढ़ें

कर्नाटक में भाजपा विधायक के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज। (फाइल फोटो)
कर्नाटक में भाजपा विधायक के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का मामला दर्ज। (फाइल फोटो)

पीटीआई, मंगलुरु। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिला स्थित थेक्कारू गांव में आयोजित एक धार्मिक आयोजन के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में भाजपा विधायक हरीश पुंजा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता इब्राहिम एसबी ने आरोप लगाया है कि पुंजा ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। अपने भाषण के माध्यम से उन्होंने सांप्रदायिक नफरत फैलाने का प्रयास किया।

शिकायत में क्या कहा गया?

शिकायत में कहा गया है कि उनका भाषण दो संप्रदायों के बीच विवाद पैदा कर सकता है। इससे क्षेत्र में अशांति उत्पन्न हो सकती है। इब्राहिम की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: BSF में 17 हजार से अधिक भर्तियों की तैयारी, 16 नई बटालियन का होगा गठन; पाकिस्तान से तनाव के बीच सरकार कर रही प्लानिंग

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस असल में पाकिस्तान वर्किंग कमेटी', संबित पात्रा ने कसा तंज; बोले- सेना के शौर्य पर कर रहे हमला