विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP News: कटनी में बीजेपी नेता की हत्या, एनकाउंटर के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Published: Wed, 29 Oct 2025 09:05 AM (IST)

कटनी के कैमोर में भाजपा नेता नीलेश रजक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते ...और पढ़ें

कटनी में बीजेपी नेता की हत्या, एनकाउंटर के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

कटनी में बीजेपी नेता की हत्या, एनकाउंटर के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कटनी के कैमोर में मंगलवार को दिनदहाड़े बैंक के सामने भाजपा नेता नीलेश रजक पर दो बाइक सवारों ने गोली चला दी। जिससे कैमोर बाजार में सनसनी फैल गई। गोली लगने के बाद नीलेश को विजयराघवगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों का एनकाउंटर किया है।

दरअसल, बजरंग दल के पूर्व गौ सेवा प्रमुख और भाजपा नेता कैमोर निवासी नीलेश उर्फ नीलू रजकको सुबह 11 बजे के लगभग बैंक के सामने एक मोटर साइकिल से आये दो नकाबपोश में से एक नए नजदीक से गोली मार दी और भाग निकले। भाजपा नेता नीलेश रजक हत्याकांड के आरोपित एनकाउंटर में घायल हुए हैं। दोनो को जबलपुर इलाज के लिए भेजा गया है।

क्या बोले एसपी?

एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि हत्या के दोनों आरोपित कैमोर निवासी अकरम खान और प्रिंस जोसफ को कजरवारा से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपितों ने पुलिस पर फायर किया, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में 4 गोलियां चलीं और दोनों आरोपित घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए जबलपुर रवाना किया गया है।

घटना के बाद लोगों ने किया चक्काजाम

मंगलवार की सुबह कैमोर निवासी भाजपा नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक की दो युवकों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें आरोपित अकरम खान व प्रिंस जोसफ का नाम सामने आया था। घटना के बाद कैमोर और विजयराघवगढ़ में बवाल मच गया था। लोगों ने बाजार बंद कर चक्काजाम कर दिया था।

देर रात तक कई थानों के पुलिस बल सहित आइजी, डीआईजी और अन्य अधिकारी डेरा डाले रहे। पुलिस की टीमों को आरोपित दोनों युवकों की तलाश में लगाया गया था। जो पुलिस को कजरवारा के पास मिले और वही पुलिस से मुठभेड़ में दोनों घायल हुए।

यह भी पढ़ें- MP पुलिस ने 2200 किमी तक पीछा कर UP और हरियाणा से एटीएम ठगों का अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, राजस्थान और दिल्ली तक फैला नेटवर्क